ग्रीवा का स्पॉण्डिलोसिस [ Cervical Spondylosis ]
![]() |
| Cervical Spondylosis |
पर्याय नाम -
सर्वाइकल स्पाँडिलोसिस , सर्वाइकल ऑस्टियो - आधाइटिस । ।
परिचय -

यह ग्रीवा की कशेरुकाओं ( Cervical Vertebrae ) और उनके बीच के चक्र ( Disc ) के व्यंजन का रोग है । अर्थात् यह ग्रीवा के कशेरुकों का अस्थि - सन्धि शोथ ( Osteoarthritis ) है । यह 50 वर्ष से अधिक अवस्था के व्यक्तियों को होता है । इसमें अधिकतर 5वीं और 6वीं डिस्क प्रभावित होती हैं ।
लक्षण -
• प्रारम्भ में सिर घुमाने पर गर्दन में करकराहट की ध्वनि ।
• गर्दन में पीड़ा और अकड़न ।
• गर्दन पूरी तरह घूमती नहीं ।
• पीड़ा की ओर गर्दन झुकाने से पीड़ा में वृद्धि । पीड़ा के स्थान पर दबाने से । पीड़ा में वृद्धि ।
• गले , सिर के पीछे तथा भुजाओं में जलन के समान पीड़ा ।
• चलने - फिरने , पीड़ा की ओर गर्दन मोड़ने , घुमाने , खाँसने और छींकने से लक्षणों में वृद्धि ।
• पेशियों में थोड़ी दुर्बलता एवं कदाचित अंगघात( अर्थात आगे चलकर अंग पूरी तरह निष्क्रिय हो सकता है ) ।
• अन्त में पैरों में भी दुर्बलता एवं संवेदनाओं के लक्षण ।
• गर्दन की गति बहुत कम हो जाती है । थोड़ा भी हिलाने - डुलाने से पीड़ा । बढ़ती है एवं गर्दन एक और टेढी रहती है ।
• छठवीं तंत्रिका पर दबाव पड़ने पर पीड़ा गले से प्रारम्भ होकर कन्धे से होती हुई भुजा के बाहरी ओर तथा अंगूठे और तर्जनी तक जाती है । साथ ही सुत्रता होती है ।
रोग की पहिचान -
ग्रीवा के ऐक्स - रे लेने से रोग निदान में सहायता । इनमें डिस्क के स्थान में कमी , ऑस्टियोफाइटों का बनना एवं पृष्ठवंश के घुमाव में विकृति दिखायी देती है ।
रोग का परिणाम -
कुछ समय बाद रोग स्वयं शान्त हो सकता है । परन्तु बार - बार होने की प्रवृत्ति होती है ।
•• कभी - कभी छः माह तक लक्षण शान्त रहते हैं । परन्तु सामान्य झटके या चोट से पुनः प्रकट हो जाते हैं । आधे रोगियों में अंगघात स्थायी हो जाता है । चिकित्सा करने से आधे से अधिक में लाभ की आशा ।
औषधि चिकित्सा -
• कुछ दिनों तक बिस्तर पर विश्राम ।
• बीच - बीच में हाथ से सिर को खींचना ।
• कुछ रोगियों में शार्ट वेव डायाथर्मी से लाभ ।
• जिनको विश्राम से लाभ नहीं होता उनके गले में प्लास्टर या प्लास्टिक का कॉलर लगाना पड़ता है ।
![ग्रीवा का स्पॉण्डिलोसिस [ Cervical Spondylosis ] रोग के पर्याय नाम , परिचय , लक्षण , रोग की पहिचान , रोग का परिणाम , औषधि चिकित्सा ? Cervical Spondylosis] Alternative name of the disease, identity, symptoms, disease identification, disease outcome, drug therapy? ग्रीवा का स्पॉण्डिलोसिस [ Cervical Spondylosis ] रोग के पर्याय नाम , परिचय , लक्षण , रोग की पहिचान , रोग का परिणाम , औषधि चिकित्सा ? Cervical Spondylosis] Alternative name of the disease, identity, symptoms, disease identification, disease outcome, drug therapy?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEje4W1tzxwX2n7XuOcQxcFiRcJJAbmWU14McPUYHe-C_OBCVT17kB3ZrUKOWnwSTA3H5HF6yFuVN3RJaCrETuVF8KdhGahi2lHndpEZ03TUiU5OBAGs8gQa8pJukCArd2gFFs6_arFSgtTj/s640/414px-Cervical_Xray_Extension.jpg)