सफेद दाग / फुलबहरी - ( Leukodermal ) की बीमारी के पर्याय नाम , परिचय , कारण , लक्षण , चिकित्सा ? White stain / flowerbuter - synonym name of (Leukodermal) disease, introduction, cause, symptoms, medical?

सफेद दाग / फुलबहरी - ( Leukodermal )


पर्याय नाम - 

विटिल्गो ( Vitiligo ) , सफेद दाग , धवल रोग । 

परिचय

धब्बों अथवा पट्टियों के रूप में त्वचा में रंजक( जो त्वचा को सामान्य रंग प्रदान करती है ) की अनुपस्थिति जिससे त्वचा में असामान्य श्वेतपन उत्पन्न हो जाता है । इसे श्वित्र / श्वेत कुष्ठ भी कहते हैं । 

• यह एक जटिल चर्म रोग है जिसमें त्वचा का रंग परिवर्तित होकर सफेद हो जाता है •
यह छूत का रोग नहीं है किन्तु 30 % रोगियों को वंशानुगत ( Hereditary ) होता है ।

रोग के प्रमुख कारण -

• सही कारणों का पता नहीं । 

• त्वचा में मेलेनिन की मात्रा कम होने पर । 

• आमाशय से निकले विष से । 

• वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कारण फिरंग , ग्रेविस डिजीज , पारा - विष , नाड़ी विकार एवं सेप्टिक - फोकस उत्तरदायी माने जाते हैं ।


रोग के प्रमुख लक्षण -



• शरीर पर सफेद - सफेद दाग जो भिन्न - भिन्न गोल अंडाकार आकार के होते हैं । । 

• कभी - कभी प्रभावित भाग का पूरा भाग ही सफेद । 

• प्रभावित स्थान के लोग तक सफेद ।  

• धब्बों से कोई नष्ट नहीं ।

• शरीर बदरंग दीखता है । 

• दाग प्रायः मुख , गर्दन तथा गाल पर होते हैं ।


सफेद दागों की एलो . पेटेन्ट चिकित्सा 



• कारण की चिकित्सा एवं रंजक औषधियों का व्यवहार । 

आन्त्रगत् पैरासाइट्स एवं रक्ताल्पता – यदि हों तो इनकी चिकित्सा । 

• टेबलेट मेलानोसिल ( Tab . Melanocyl - ग्रीफोन ) अथवा टेबलेट निओ - सोरालिन ( Tab . Neosoralin )' मैक ' 2 - 4 टेबलेट 1 दिन छोड़कर सूर्य की किरणें फैलने से 2 घंटे पूर्व । । 

धब्बों पर लगाने के लिये - 

सोरलीन - पी . ( ग्रीफोन ) या मेलानोसिल सोल्यूशन या आयंटमेण्ट कोई एक प्रातः सायं लगावें ।

• इसके लिये ल्युडोक्रीम ( स्मिथ ) अथवा ' ल्युडर्मोल का भी उपयोग किया जा सकता है । 

सामान्य स्वास्थ्य को उन्नत करने के लिये  - 

मल्टी - विटामिन्स अथवा विटामिन बी - कॉम्पलेक्स ( बीकासूल्स ) 1 - 1 कै . दिन में 3 बार खाने के बाद दें ।

सेप्टिक फोकस की अवस्था में - 

कोट्री - मोक्साजोल ( सेप्टान ) एवं पेनिसिलीन के इन्जेक्शन । साथ में ओबिओल ( Aubiol ) का इन्जेक्शन माँस में लगावें । । 

• उपरोक्त चिकित्सा से लाभ न मिलने पर प्लास्टिक सर्जरी । 

नोट - ० हाइपर पिगमेन्टेशन में - लीडरकोर्ट आयंटमेण्ट ' अथवा डेक्साटोपिक क्रीम प्रभावित भाग पर दिन में 2 बार 1 माह तक लगावें । ।
याद रहे – आरम्भ की अवस्था में ' सोरलीन प्रातः4 टेबलेट देकर रोगी को 2 घण्टे बाद 5 या 10 मिनट के लिये धूप में बैठावें । एक मास तक प्रभाव देखें । यदि सन्तोषजनक लाभ न हो तो सोरलीन मरहम या लोशन का प्रयोग करावें तथा लगाने के बाद कुछ देर तक धूप में बैठायें । कोई लाभ न हो तो चर्म रोग विशेषज्ञ के पास भेज दें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post