हमारे दांत क्या हैं ? What are our teeth

हमारे दांत क्या हैं ? 

हमारे दांत क्या हैं ? What are our teeth
What are our teeth

मनुष्य के जीवन काल में दांत केवल दो बार निकलते हैं । जब बच्चा 6-7 महीने का होता है , तब उसके दांत निकलने शुरू होते हैं । इन्हें दूध के दांत ( Milk or Primary Teeth ) कहते हैं । तीन वर्ष की उम्र तक इनकी संख्या 20 हो जाती है ।

लगभग 6 वर्ष की उम्र के बाद दूध के दांत गिरने लगते हैं और उनकी जगह स्थायी दांत ( Permanent Teeth ) निकलने शुरू हो जाते हैं । बीस वर्ष की उम्र से पहले , स्थायी दांतों की संख्या 32 तक हो जाती है । ये 32 दांत सोलह - सोलह की संख्या में ऊपर और नीचे के जबड़ों में व्यवस्थित होते हैं ।

ये 32 दांत चार प्रकार के होते हैं । दोनों जबड़ों में सामने के चार - चार दांतों को इनसाइजर ( Incisor ) कहते हैं । इनके किनारे बहुत पैने होते हैं और मुख्यरूप से भोजन काटने का काम करते हैं । 

इन चार दांतों के दोनों ओर हर जबड़ों में एक - एक नुकीला दांत होता है , इन्हें केनाइन ( Canine ) कहते हैं । दोनों जबड़ों में इनकी संख्या चार होती है । प्रत्येक इनसाइजर और केनाइन दांतों की एक - एक जड़ होती है । 

केनाइन दांतों के अंदर की ओर दो - दो दांत और होते हैं , जिन्हें बाइक्यस्पिड ( Bicuspid ) कहते हैं । इनके दो नुकीले सिरे होते हैं इसलिए इन्हें बाइक्युस्पिड कहा जाता है । दोनों जबड़ों में इनकी संख्या आठ होती है ।

इनके बाद हर जबड़े में तीन - तीन यानी कुल छः दाढ़ें ( Molars ) होती हैं । दाढ़ों के कई नुकीले सिरे होते हैं और कई जड़ें होती हैं । दोनों जबड़ों में 12 दाढ़ें होती हैं । सबसे अंदर वाली दाढ़ को अक्ल दाढ़ ( Wisdom Teeth ) कहते हैं । यह अक्सर 13-14 वर्ष की उम्र के बाद निकलती है । दाढ़ मुख्यरूप से भोजन चबाने का काम करती है ।

What are our teeth

प्रत्येक दांत के दो हिस्से होते हैं . मसूढ़ों से ऊपर निकले हुए हिस्से को क्राउन ( Crown ) कहते हैं और मसूड़ों में अंदर दबे हुए भाग को दांत की जड़ ( Root ) कहते हैं । मसूड़ों के पास के भाग को दांत की गर्दन ( Neck ) कहते हैं । 

प्रत्येक दांत की तीन परत होती हैं । सबसे ऊपर वाली परत एनेमल ( Enamel ) से बनी है । यह शरीर का सबसे सख्त पदार्थ होता है । इससे नीचे की सतह को डेंटाइन ( Dentine ) कहते हैं । अधिकतर दांत इसी परत से बना होता है । 

सबसे अंदर की परत को ( Pulp ) कहते हैं । इस परत में बहुत सी रक्त वाहिनियां और तंतु होते हैं । इनमें आने वाले रक्त से ही दांतों का पोषण होता है । रक्त वाहिनियों और तंतुओं का सम्बन्ध दांत की जड़ों द्वारा शरीर से होता है ।

अब प्रश्न उठता है कि दांत खराब क्यों हो जाते हैं ? 

हमारे मुंह में असंख्य बैक्टीरिया प्रवेश करते रहते हैं , जो चीनी का फर्मेंटेशन करके अम्ल बनाते रहते हैं , यही अम्ल दांतों के एनेमल को काटता रहता है और उन्हें खोखला कर देता है । दांतों के इन खोखले हिस्सों में भोजन के पदार्थ भरते रहते हैं और सड़ते रहते हैं । इसी को हम दंतक्षय या दांतो में कीड़ा लगना कहते हैं ।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें साफ रखना बहत जरूरी है । सोने से पहले ब्रश करने से दांतों की बीमारी नहीं होती । टूथपेस्ट , नीबू , फलों और सब्जियों का सेवन दांतों के लिए बहुत उपयोगी है । चीनी से बने पदार्थ , ठण्डी या अधिक गर्म चीजों का सेवन दांतों के लिए बहुत ही हानिकारक होता है ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post