खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है? Why do we sleep after eating food?

खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है? Why do we sleep after eating food?
sleep after eating food?

यह एक आम अनुभव की बात है कि अधिक भोजन करने के बाद हमें नींद सी आने लगती है और शरीर में शिथिलता आ जाती है । खाना खाने के बाद नींद काफी गहरी आती है । भोजन करने के बाद नींद आने का कारण निम्न प्रकार समझा जा सकता है ।

सामान्य व्यक्ति के शरीर में लगभग 5 लिटर रक्त होता है । यह रक्त सारे शरीर में संचरण करता रहता है । शरीर के विभिन्न भागों में रक्त की मात्रा अलग - अलग होती है , जो आवश्यकतानुसार समय - समय पर बदलती रहती है । 

सामान्य स्थितियों में हृदय से आने वाले रक्त का 28 % जिगर ( Liver ) को , 24 % गुदों ( Kidney ) को , 15 % मांसपेशियों , 14 % मस्तिष्क को और शेष 19 % शरीर के दूसरे भागों को जाता है । यह अनुपात कार्यों के अनुसार बदलता रहता है ।

जब हम भोजन करते हैं , तब भोजन की पाचन क्रिया के लिए पेट को रक्त की अधिक आवश्यकता होती है । भोजन के बाद शरीर के खून का बहुत सारा हिस्सा पेट को प्रवाहित हो जाता है । परिणामस्वरूप मस्तिष्क में रक्त की मात्रा कुछ समय के लिए कम हो जाती है । मस्तिष्क में रक्त की मात्रा कम हो जाने से उसकी क्रियाशीलता मंद हो जाती है । 

मस्तिष्क की क्रियाशीलता कम होना ही सुस्ती या नींद का कारण है । मस्तिष्क में रक्त की उचित मात्रा पहुंचने में समय लगता है । वास्तव में यह एक ऐसी स्थिति है , जब शरीर को आराम की आवश्यकता होती है । इसलिए भोजन करने के बाद थोड़ी देर आराम करना बहुत जरूरी है ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post