गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? What work do tonsils do?

गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? What work do tonsils do?
गले के टांसिल ( Tonsils ) 

हमारे गले में जीभ के पीछे दोनों ओर टांसिल के तीन जोड़े हैं । इन्हें पेलाटाइन ( Palatine ) , फारन्गील ( Pharyngeal ) तथा लिन्गुअल ( Lingual ) टांसिल के नाम से पुकारते हैं । टांसिल एन्टीबाडीज पैदा करते रहते हैं जो पाचन और श्वसन संस्थान में रोग फैलाने वाले कीटाणुओं का विनाश करते रहते हैं । 

इनमें पेलाटाइन टांसिलों का जोड़ा सबसे बड़ा है । जैसे - जैसे आदमी की उम्र बढ़ती है इनका आकार छोटा होता जाता है । फारन्गील टांसिलें नासिका गुहिका जहां खुलती है वहां पर होते हैं तथा लिन्गुअल टांसिलें जीभ के आधार के पास होती हैं ।

टांसिल लिम्फेटिक नामक ऊतकों ( Lymphatic Tissue ) से बने छोटे - छोटे टुकड़े हैं । ये निरंतर लिम्फोसाइट ( Lymphocytes ) बनाते रहते हैं । 

लिम्फोसाइट एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं ( White Blood Cells ) है , जो रोग फैलाने वाले कीटाणुओं से शरीर की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते रहते हैं । 

ये टांसिल एक विशेष प्रकार की झिल्ली से ढके रहते हैं । यह झिल्ली टांसिलों पर चारों ओर छोटे - छोटे गड्ढे बनाए रहती है । जैसे ही हमारी नाक या मुंह से हानिकारक रोगाणु प्रवेश करते हैं , वैसे ही वे इन गड्ढों में फंस जाते हैं और श्वेत रक्त कोशिकाएं घेरा डालकर उनके विनाश का काम शुरू कर देती हैं । इस प्रकार टांसिल रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं ।

कभी - कभी टांसिल इन रोगाणुओं का विनाश नहीं कर पाते , तब ये टांसिलों को रोग ग्रस्त करने में सफल हो जाते हैं । इस रोग को टांसलाइटिस कहते हैं । ऐसी स्थिति में टांसिलों में सूजन आ जाती है , जिससे गले में खट्टापन महसूस होने लगता है । खाने की वस्तुओं को निगलने में परेशानी होती है । इस रोग में बुखार भी हो जाता है ।

कभी - कभी इनमें पस ( Pus ) भी पड़ जाता है । वैसे तो यह रोग चार - पांच दिन में अपने आप ही ठीक हो जाता है , लेकिन यदि ठीक न हो तो डाक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है । यदि यह रोग दवाओं से ठीक नहीं होता है , तो टासिलों का आपरेशन कराना पड़ता है । 

गर्म पानी से कुल्ला करना और एंटीबायोटिक औषधियों का सेवन करना इस रोग में बहुत लाभप्रद रहता है । यह रोग जवानों की अपेक्षा छोटे बच्चों को अधिक होता है . इस रोग का आक्रमण जाड़ों के मौसम में गर्मियों की अपेक्षा अधिक होता है ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post