कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? Why does bleeding stop once in a while?

कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? Why does bleeding stop once in a while?
Blood cells

जब हमारा शरीर ब्लेड या चाकू से कट जाता है , तब कटे हुए स्थान से खून बाहर बहने लगता है । इस खून का बहना थोड़ी ही देर में बंद हो जाता है । यदि खून का निकलना बंद न हो , तो आदमी की मौत तक हो सकती है । 

क्या तुम जानते हो कि कट जाने पर खून का बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

खून बंद होने की क्रिया इस प्रकार होती है , हमारे रक्त में मुख्य रूप से लाल रक्त कण , श्वेत रक्त कण , प्लाज्मा ( Plasma ) और प्लेटलेट ( Platelet ) होते हैं । 

कटे हुए स्थान से खून के बाहर आने को रोकने का कार्य प्लेटलेट करते हैं । ये भी एक प्रकार की कोशिकाएं हैं । ये प्लेटलेट घाव के चारों ओर जमा हो जाते हैं और रक्त प्लाज्मा से कुछ पदार्थों के साथ मिलकर थ्रोम्बोप्लास्टिन ( Thromboplastin ) बनाते हैं । यह पदार्थ प्लाज्मा में उपस्थित फाइब्रोनिजिन ( Fibronigin ) नामक प्रोटीन को फाइब्रिन ( Fibrin ) में बदल देता है । 

फाइब्रिन के पतले - पतले रेशे घाव के चारों ओर एक जाला सा बना लेते हैं । यही जाला खून को बाहर नहीं आने देता है । इस प्रकार खून का घाव से बाहर निकलना बंद हो जाता है ।

प्लेटलेट एक प्रकार का हार्मोन ( Hormone ) भी पैदा करते हैं , इसे सेरोटोनिन ( Serotonin ) कहते हैं । यह हार्मोन रक्त वाहिनियों को सिकोड़ देता है और खून को बाहर आने से रोकता है ।

अब प्रश्न उठता है कि ये प्लेटलेट शरीर के अंदर खून का बहना ही क्यों बंद नहीं कर देते ?

इसका कारण यह है कि खून की कुछ कोशिकाओं में हेपारिन ( Heparin ) नामक अम्ल होता है , जो शरीर में रक्त के बहाव को बंद नहीं होने देता । 

हर व्यक्ति के कटे हुए स्थान से खून के बहाव का बंद होने का समय अलग - अलग होता है । कुछ लोगों के कटे हए स्थान से खून का बहना बहुत देर बाद बंद होता है या बंद होता ही नहीं है । ऐसे लोगों को हेमोफीलिया ( Haemophilia ) नामक भयानक रोग होता है । इस रोग से पीड़ित व्यक्ति के कट जाने से खून निकलने पर बहुत भयानक परिणाम हो सकते हैं ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post