हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्व हैं ? What are the elements in our body?

हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्व हैं ? 

हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ? What are the elements in our body?
What are the elements in our body?

मानव शरीर एक ऐसी आश्चर्यजनक मशीन है , जो रात दिन चलती रहती है । इसके चलने के लिए समस्त ऊर्जा भोजन से ही प्राप्त होती है । 

जो भोजन हम करते हैं , उसका चौथाई भाग दिन - प्रतिदिन के कार्यों में खर्च होता रहता है । दूसरा चौथाई भाग शरीर की आंतरिक क्रियाओं में व्यय हो जाता है और शेष आधा भाग शरीर से मल पदार्थों के रूप में बाहर निकल जाता है । 

क्या तुम जानते हो कि यह आश्चर्यजनक मशीन किन - किन पदार्थों से मिलकर बनी है ? 

शरीर रूपी विचित्र मशीन में 95 % हवा और पानी है , शेष 5 % धरती के तत्त्व हैं । 

यदि हम 68 किग्रा. भार वाले मनुष्य के शरीर का रासायनिक विश्लेषण करें तो हमें उसके शरीर से 44.23 किग्रा. आक्सीजन , 12.25 किग्रा. कार्बन , 6.8 किग्रा. हाइड्रोजन , 2.04 किग्रा. नाइट्रोजन , 1.09 किग्रा. कैल्शियम , 680 ग्रा. फास्फोरस , 204 ग्रा. सोडियम , 204 ग्रा. क्लोरीन , 170.1 ग्रा. गंधक , ( Sulphur ) 34 ग्रा. मैग्नीशियम , 2.7 ग्रा. लोहा और 337.5 ग्रा. दूसरे खनिज पदार्थ प्राप्त होंगे । इन सभी तत्त्वों के मिलने से शरीर की कोशिकाएं ऊतक तथा दूसरे अंग बने हैं ।

शरीर के लिए आवश्यक कार्बोहाइड्रेट , चीनी , वसा आदि कार्बन और हाइड्रोजन से मिलकर बनते हैं । हाइड्रोजन , नाइट्रोजन , कार्बन , आक्सीजन आदि मिलकर प्रोटीन बनाते हैं । 

कैल्शियम और फास्फोरस, हड्डियों के निर्माण में काम आता है । लोहा रक्त का एक मुख्य अंग है । सोडियम और क्लोरीन नमक के रूप में शरीर में रहते हैं । इस प्रकार ये तत्त्व एक दूसरे से मिलकर अनेकों यौगिक बनाते हैं , जो शरीर रूपी मशीन को जीवन पर्यंत क्रियाशील रखते हैं ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post