हम पलक क्यों झपकाते हैं ? Why do we blink?

हम पलक क्यों झपकाते हैं ? 

हम पलक क्यों झपकाते हैं ? Why do we blink?
Why do we blink?

समान्यरूप से पलक झपकना एक अनैच्छिक क्रिया है , लेकिन इस क्रिया को हम इच्छानुसार भी कर सकते हैं । हम औसतन हर छः सेकेण्ड में एक बार पलक झपकाते हैं । इसका अर्थ है कि हर व्यक्ति अपने जीवन - काल में लगभग 25 करोड़ बार पलक झपकाता है । 

क्या तुम जानते हो कि पलक झपकाने की क्रिया क्यों होती है ? 

पलक झपकने की क्रिया में हमारी पलकें आंखों की मांसपेशियों द्वारा ऊपर - नीचे गति करती रहती हैं । ऊपर की पलकों के नीचे छोटी - छोटी अश्रु ग्रंथियां ( Tear Glands ) होती हैं । 

जैसे ही हम पलक बंद करते हैं , वैसे ही इन ग्रंथियों से एक नमकीन द्रव निकलता है , यही द्रव हमारी आंखों को गीला रखता है । जब यह द्रव अधिक मात्रा में निकलता है , तब आंसुओं का रूप धारण कर लेता है । इस प्रकार पलक झपकने की क्रिया द्वारा हमारी आंखें गीली रहती हैं और सूखती नहीं हैं । 24 घंटों में , लगभग .75 से 1.1 ग्राम तक तरल पदार्थ निकलता है ।

पलक झपकने से आंखों की रक्षा भी होती है । जब कोई धूल का कण या जलन पैदा करने वाला पदार्थ आंख में चला जाता है , तब पलक झपकाने में निकलने वाला द्रव पदार्थ आंखों की सफाई का काम करता है । पलक झपकने की क्रिया द्वारा धूल के कण या जलन पैदा करने वाले पदार्थ इसी द्रव के साथ बाहर आ जाते हैं ।

पलक झपकने से बहुत तेज़ प्रकाश भी हमारी आंखों में प्रवेश नहीं कर पाता । तेज रोशनी में हमारी पलके स्वयम् ही बंद होने लगती हैं , जिससे आंख के पर्दे पर अधिक प्रकाश नहीं पहुंच पाता । तेज प्रकाश आंखों के लिए हानिप्रद होता है । 

इस प्रकार हम देखते हैं कि पलक झपकाने से आंखें गीली रहती हैं । हानिकारक कण आंखों से बाहर आ जाते हैं और तेज़ प्रकाश आंखों के अंदर नहीं जा पाता ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post