सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ? Why is not everyone's eyes the same color?

सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ? 

सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ? Why is not everyone's eyes the same color?
Why is not everyone's eyes the same color?

हमारी आंख में गहरे कत्थई रंग का गोल घेरा होता है और इस घेरे में काले रंग का एक छोटा सा गोला दिखाई देता है । बड़े घेरे को आइरिस ( Iris ) और छोटे घेरे को पुतली ( Pupil ) कहते हैं । 

संसार के सभी व्यक्तियों की आंखों के आइरिस का रंग एक जैसा नहीं होता । किसी की आंख का रंग नीला तो किसी का कत्थई होता है । कुछ लोगों की आंखों का रंग हरा और गुलाबी भी होता है । 

क्या तुम जानते हो कि आंखों का रंग अलग - अलग क्यों होता है ? 

आंखों का रंग आइरिस के पिछले भाग में उपस्थित रंगीन तंतुओं के कारण दिखता है । अगले भाग में रंगीन तंतूओं की संख्या बहुत कम होती है । इन तंतूओं की कोशिकाओं का रंग मां - बाप से प्राप्त जींस के ऊपर निर्भर करता है । 

यदि मां और बाप दोनों की आंखें नीली हैं , तो होने वाले बच्चे की आंखों में नीला रंग पैदा करने वाले जींस की प्रधानता होगी , इसलिए उनके सभी बच्चों की आंखें नीली होंगी । लेकिन यदि मां - बाप में से एक की आंखें नीली और दूसरे की भूरी हैं , तो होने वाले बच्चों की आंखों का रंग इन दोनों का मिश्रण होगा या दोनों रंगों में जिस भी रंग के जींस प्रधान होंगे , वह रंग होगा । 

अधिकांश यूरोपवासियों की आंखों का रंग नीला होता है , क्योंकि उनकी आइरिस के पिछले भाग में नीले रंग के तंतूओं की प्रधानता होती है । 

जिन लोगों की आंखों के पिछले भाग में नीले रंग के तंतु और अगले भाग में पीले रंग के तंतु होते हैं , उनकी आंखों का रंग हरा दिखाई देता है , क्योंकि पिछले भाग के तंतुओं से परावर्तित नीला प्रकाश पीले रंग से मिलकर हरा रंग बना देता है । 

जिन लोगों की आंखों में रंगीन तंतु बिल्कुल नहीं होते , उनकी आंखों का रंग गुलाबी दिखता है , क्योंकि रक्त वाहिनियों से गुलाबी रंग ही परावर्तित होता है ।

यदि आइरिस के पिछले भाग में नीले रंग के तंतु हैं और सामने के भाग में कोई गहरा ( Dark ) रंग हो , तो आंखों का रंग भरा और कत्थई दिखाई देने लगता है ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post