एल . एस . डी . क्या है ? L. s . D. What is it ?

एल . एस . डी . क्या है ? 

LSD-2D-skeletal-formula-and-3D-models
LSD-2D-skeletal-formula-and-3D-models

एल . एस . डी . ( Lysergic acid diethylamide ) एक ऐसी खतरनाक भ्रांतिजनक दवा है जिसके शरीर पर कई अवांछित प्रभाव पड़ते हैं । इस औषधि को ए. स्टोल तथा डब्ल्यू. ए. हाटमेन ने , इरगोट ( ergot ) नामक फंगस ( fungus ) से मिलने वाले योगिकों को संश्लेषित करके बनाया था । यह फंगस राई ( rye ) व अन्य किस्म की घासों पर उगती है । 

एल . एस . डी . खाने वाले व्यक्ति के सामान्य व्यवहार में स्पष्ट अंतर अनुभव किया जा सकता है । सम्भवतः इसका कारण एल . एस . डी . सेरोटोनिन के विपरीत क्रिया करने का गुण है । इसी गुण के कारण एल . एस . डी . को डाक्टर स्कीजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों से पैदा होने वाले मानसिक तनावों को कम करने के लिए प्रयोग करते हैं । 

खाते ही एल . एस . डी . शरीर की किसी भी श्लेष्मलीय सतह ( mucosal surface ) द्वारा अवशोषित कर ली जाती है । यह 30 से 60 मिनट के बीच अपना असर दिखाना प्रारम्भ कर देती है । 8 से 10 घंटों तक एल.एस. डी . का असर रहता है । लेकिन यदि इसकी बड़ी खुराक ले ली जाये तो उसका असर कई दिन तक बना रहता है ।

एल . एस . डी . क्या है ? L. s . D. What is it ?

इसके दो बुरे प्रभाव होते हैं : मनोविकृति सम्बंधी प्रतिक्रियाओं का लम्बा खिंचना तथा उनका क्षणिक रूप से पुनः प्रगट होना । इस सम्बंध में किये गये कुछ अनुसंधानों से ज्ञात हुआ है कि एल . एस . डी . का लगातार प्रयोग क्रोमोसोम तथा आनुवंशिक सम्बंधी हानि भी कर सकता है । 

1960 में स्नायु रोग के इलाज के लिये एल . एस . डी . के प्रयोग का प्रस्ताव किया गया । शराबखोरी की आदत छुड़ाने तथा कैंसर के मरीजों की पीड़ा को कम करने के लिये एल . एस . डी . का प्रयोग किया जाता है । नशीली दवाओं की लत छुड़वाने के लिये भी इस दवा का अध्ययन किया गया है ।

अधिक मात्रा में प्रयोग करने पर एल . एस . डी . शरीर के लिये खतरनाक सिद्ध हो सकती है । अपनी तीव्र प्रभावी प्रतिक्रियाओं के कारण यह एक प्रतिबंधित दवा है । इसका प्रयोग चिकित्सक की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए । 

आधुनिक युग के औद्योगिक समाज में शिक्षित युवकों के जीवन में इस दवा के प्रयोग ने बहुत ही बुरे प्रभाव पैदा कर दिये हैं । जो लोग इसे लेने के आदी हो जाते हैं वे इसके प्रयोग से रचनात्मकता की वृद्धि तथा चेतना का प्रसार होने का दावा करते हैं । वास्तविकता यह है कि यह एक बहुत ही घातक दवा है और इसका प्रयोग भूल कर भी नहीं करना चाहिए ।


 List of General Knowledge ( GK ) ~


























 



और भी जाने ~



Post a Comment

Previous Post Next Post