प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? What is plastic surgery?

 प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? What is plastic surgery?
Lips plastic surgery,


प्लास्टिक सर्जरी त्वचा से सम्बन्धित एक ऐसी शल्य - क्रिया है , जिसके द्वारा पैदायशी अंग - दोष या दुर्घटना में विकृत हुए अंगों को ठीक किया जा सकता है । इसके द्वारा चेहरे के बदसूरत दाग दूर किए जा सकते हैं । जल जाने , कट जाने या चेचक निकलने से पैदा हुई त्वचा की बदसूरती को दूर किया जा सकता है । 

कभी - कभी ऐसा होता है कि जन्म के समय किसी बच्चे का ऊपर का होंठ कटा हुआ होता है । प्लास्टिक सर्जरी से होंठ की त्वचा को इस प्रकार जोड़ा जा सकता है , जैसे उसमें कोई दोष ही न था । 

ऊपर के चित्र में एक ऐसे ही बच्चे को दिखाया गया है , जिसका होंठ जन्म के समय कटा हुआ था , लेकिन प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बिल्कुल ठीक हो गया है । 

केवल सौंदर्य के लिए की जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी को कास्मैटिक सर्जरी या व्यूटी सर्जरी कहते हैं । इसके द्वारा चेचक के दाग ठीक किए जा सकते हैं । चेहरे की झुर्रियां दूर की जा सकती हैं । स्तनों का आकार ठीक किया जा सकता है । 

इसके साथ ही इसका उपयोग पलकों की मोटाई को कम करने , मोटे होठों को पतला करने , ठोड़ी और नाक का आकार सुधारने में किया जाता है । 

भारत में हजारों वर्ष पहले भी प्लास्टिक सर्जरी प्रचलित थी । प्राचीन काल में जब कोई व्यक्ति अपराध करता था , तो उसकी नाक काट ली जाती थी । उस समय भी ऐसे प्लास्टिक सर्जन थे , जो गालों पर से त्वचा लेकर नयी नाक का निर्माण कर देते थे । आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत अमरीका में 19 वीं शताब्दी में हुई । 

प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? What is plastic surgery?

क्या तुम जानते हो कि प्लास्टिक सर्जरी कैसे की जाती है ? 

प्लास्टिक सर्जरी में शरीर की त्वचा की आवश्यकता होती है । त्वचा के एक निश्चित माप के आकार को शरीर के स्वस्थ स्थान से काट लिया जाता है और उसे प्रभावित स्थान पर आरोपित कर दिया जाता है । 

प्लास्टिक सर्जरी में त्वचा की केवल दो परतें ही ली जाती हैं , क्योंकि नये स्थान पर इन परतों में जीवित रहने की अधिक क्षमता होती है । 

आजकल लगभग बड़े शहर में सरकारी हस्पतालों और प्राइवेट क्लीनिकों में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं । केवल सौन्दर्य बढ़ाने के लिए ही इन क्लीनिकों में सैकड़ों आपरेशन रोज किए जाते हैं ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post