व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? Why does a person lose memory?

 व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? Why does a person lose memory?
Why does a person lose memory?


कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी बड़ी दुर्घटना या शोक समाचार के बाद कुछ व्यक्तियों की याददाश्त खो जाती है । वह व्यक्ति अपने अतीत को भूल जाता है , अपने सगे सम्बन्धियों और मित्रों को भूल जाता है । यहां तक कि वह अपना नाम तक भूल जाता है । मनोविज्ञान में इस रोग को स्मृति - लोप ( Amnesia ) कहते हैं । 

स्मृति - लोप या याददाश्त का चला जाना कई कारणों से हो जाता है । मस्तिष्क में चोट लगना , मानसिक आघात या सदमा , बहुत अधिक थकान , दवाओं का प्रभाव , मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा , मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाएं , वृद्धावस्था , शराब के प्रभाव आदि कुछ ऐसे कारण हैं , जिनसे याददाश्त कम हो सकती है या खो सकती है । याददाश्त खोने का कारण चाहे कुछ भी हो , लेकिन मस्तिष्क में होने वाला प्रभाव लगभग एक सा ही होता है । 

याददाश्त मस्तिष्क में उपस्थित न्यूरॉन्स के द्वारा कायम रहती है , जब ये न्यरोन्स किसी कारणवश प्रभावित हो जाते हैं , तो स्मृति - लोप हो जाता है । 

न्यूरोन्स मस्तिष्क के सभी हिस्सों में होते हैं , अलग - अलग समय की बातों का रिकार्ड ( Record ) रखते हैं । जिस हिस्से के न्यूरोन्स प्रभावित होते हैं , उसी हिस्से की याददाश्त समाप्त हो जाती है । 

व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? Why does a person lose memory?
"brain neurons"

स्मृति - लोप में या तो याददाश्त खोने से पहले की बातें याद नहीं रहतीं या याददाश्त खोने के बाद की घटनाए याद नहीं रहतीं । स्मृति - लोप कुछ हफ्ते तक , महीनों और वर्षों तक भी रह सकता है । 

कुछ ऐसे भी व्यक्ति देखे गए हैं , जिनकी जीवन भर के लिए याददाश्त चली जाती है । जब आदमी की याददाश्त वापस आती है , तो भूली हई सभी बातें याद आ जाती हैं । वास्तव में याददाश्त वापस आने का मतलब है कि प्रभावित न्यूरोन्स ठीक हो गए हैं । 

लेकिन एक बात निश्चित है कि याददाश्त वापस आ जाने पर भी कुछ न कुछ प्रभाव मस्तिष्क पर अवश्य रह जाता है , जिससे याददाश्त क्षीण हो जाती है । 

याददाश्त खो जाने पर मनोचिकित्सकों की सहायता तुरंत लिया जाना अति आवश्यक है । याददाश्त का कम होना आमतौर पर वृद्धावस्था के कारण होता है ।

कभी - कभी पेप्टिक अल्सर ( Peptic Ulcer ) , हाई ब्लड प्रेशर या दमे की बीमारी के कारण भी याददाश्त कमजोर हो जाती है ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post