लोग गंजे क्यों होते हैं ? Why are people bald?

 लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

Why are people bald?


गंजेपन के विषय में तरह - तरह की बातें प्रचलित हैं । कुछ लोग गंजेपन को वृद्धावस्था आने का लक्षण मानते हैं , ' कुछ दूसरे लोगों का कहना है कि गंजापन बुद्धिमानी की निशानी है । कुछ लोगों के अनुसार गंजा आदमी धनवान होता है और कुछ का विचार है कि गंजा आदमी मुर्ख होता है । 

गंजेपन का अर्थ कुछ भी हो , लेकिन यह निश्चित है कि गंजा आदमी अपने बालों को खोकर उस सौन्दर्य से वंचित हो जाता है , जो बालों के कारण उसे प्राप्त होता है । 

गंजापन मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है - स्थायी और अस्थायी । 

स्थायी गंजेपन के तीन कारण हैं । वंशानुगत , उम्र और एन्ड्रोजन हार्मोनों की कमी । 

स्थायी गंजापन त्वचा की कुछ बीमारियों के फलस्वरूप भी हो जाता है । भयानक चोट लगने या कुछ रासायनिक पदार्थों की प्रक्रिया के फलस्वरूप भी स्थायी गंजापन आ जाता है । 

एन्ड्रोजन हार्मोन केवल पुरुषों में होते हैं इसलिए पुरुषों की तुलना में स्त्रियां बहुत कम गंजी होती हैं । एन्ड्रोजन हार्मोनों के कारण पैदा होने वाले गंजेपन को इन हार्मोनों को देने से रोका जा सकता है । 

Mental illness ??

अस्थायी गंजापन टाइफाइड , निमोनिया , इनफ्लुएन्जा , तेज बुखार , आदि बीमारियों के कारण होता है । इन बीमारियों से पैदा हुई कमजोरी के कारण बाल झड़ने लगते हैं लेकिन जैसे - जैसे शरीर में शक्ति आती है , वैसे - वैसे बाल उगने शुरू हो जाते हैं । 

अस्थायी गंजापन एक्स किरणों , कुछ औषधियों , त्वचा की बीमारियों और भोजन की कमी के कारण भी हो जाता है । बालों की सफाई में असावधानी और अंत : स्रावी ग्रंथियों में गड़बड़ी पैदा हो जाने के कारण भी गंजापन पैदा हो जाता है । 

बालों की सही तरीके से देखभाल करके गंजेपन पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है । अभी तक गंजेपन के इलाज के लिए 100% काम करने वाले औषधियों का विकास नहीं हो पाया है ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post