दंतमूलशोध / मसूड़ों की सूजन [ जिन्जिवाइटिस Gingivitis ]
![]() |
| Gingivitis |
पर्याय नाम -
दन्तमांस शोथ , मसूड़ों की सूजन । अलसरेटिव जिन्जीवाइटिस ।परिचय -
इस रोग में मसूड़ों पर सूजन उत्पन्न हो जाती है । कभी - कभी पीप भी पड़ जाती है और रोगी को दाँतों में तीव्र पीड़ा होती है । यह पायरिया रोग की प्रथम अवस्था है ।• कभी - कभी दंतदर्द के साथ - साथ मसूड़ों में भी सूजन हो जाती है जिसका कारण दाँत के अंदर पीप एकत्र होकर मसूड़ों तक को इन्फेक्शन हो जाता है । इस अवस्था में तीव्र स्वरूप का शूल होता है । साथ ही चेहरे पर भी सूजन और लालिमा दिखायी देती है ।
•• दंतमूलशोथ की औषधि चिकित्सा ••

गम्भीर एवं दर्दयुक्त होने पर -
• स्थानीय उपाय ( Local Measures )• एण्टीबैक्टीरियल थेरापी ।
तीव्रावस्था में ( In acute Phase ) -
• ब्रुश करना बंद ( Avoid Brushing ) ।• 3 % हाइड्रोजन पर-ऑक्साइड सोल्यूशन को बराबर गर्म जल में डायलूट कर दिन में कई । बार मुख को साफ करें अथवा ' डिटोलिन से कुल्ले करायें ।
• टारटार ( दाँत पर जमा एक मैल ) एवं निक्रोटिक पदार्थ को दूर करें ।
दंतमूल शोथ में गम्भीर स्वरूप की पीड़ा होने पर -
• पेनिसिलीन वी ( Penicillin V ) 250 मि . ग्रा . - दिन में 4 बार दें ,• प्रोकेन पेनिसिलीन 600 ,000 यूनिट्स × दिन में 2 बार अथवा टेट्रासाइक्लीन 500 मि . ग्राम का 1 - 1 कै . × दिन में 2 बार × ठीक होने तक ।
• मेट्रोनिडाजोल ( Metronidazole ) 250 मि . ग्रा . × दिन में 3 बार × 3 से 7 दिन तक ।
• एण्टी इन्फ्लामेटरी ड्रग्स दें ।
नोट - ० एण्टी - इन्फ्लामेटरी ड्रग्स में — ब्रूफेन का प्रयोग सही होता है ।
याद रखिये - शेष चिकित्सा पायरिया के समान । माउथवाशिश का उपयोग भी पायरिया के समान है ।
दर्दयुक्त मसूड़ों के लिये -
ग्लिसरीन 100 ग्राम , टिंचर बेन्जोइन 20 मि . ली . , टिं . एकोनाइट 20 मि . ली . , टि . मिरह ( Tr . Mirrh ) 20 मि . ली . , कत्थे का टिंचर 20 मि . ली . , लौंग का तेल 6 - 7 मि . ली . , कपूर 10 ग्राम , कार्बोलिक एसिड 6 - 7 ग्राम , मैन्थॉल 5 ग्राम ।
• इन सबको एक बोतल में डालकर और कसकर ढ़क्कन लगाकर धूप में रख दें । ( मैन्थाल , कपूर , एवं कार्बोलिक एसिड को )
• पिघल जाने पर एक - एक कर सभी द्रव्य बोतल में डालकर अच्छी तरह हिला दीजिये । ढ़क्कन कसकर बंद रखें ।
• इन सबको एक बोतल में डालकर और कसकर ढ़क्कन लगाकर धूप में रख दें । ( मैन्थाल , कपूर , एवं कार्बोलिक एसिड को )
• पिघल जाने पर एक - एक कर सभी द्रव्य बोतल में डालकर अच्छी तरह हिला दीजिये । ढ़क्कन कसकर बंद रखें ।
सूजन को हटाने वाला विशिष्ट दंत मंजन -
खड़िया या सेलखड़ी - 1 किलो ग्रामफिटकरी ( Alum ) - 250 ग्राम
थाइमोल ( Thymol ) - 50 ग्राम
टेनिक एसिड ( Tannic Acid ) - 125 ग्राम
•• फिटकरी को पीसने के बाद सभी द्रव्य एक जगह मिलाकर खरल में बारीक पीसकर छान लें । अन्त में थाइमोल मिला दें ।
Tags:
दन्त रोग ( DENTOLOGY )
![दंतमूलशोध / मसूड़ों की सूजन [ जिन्जिवाइटिस Gingivitis ] की समस्या क्या है ? इसके पर्याय नाम , परिचय , चिकित्सा , ? What is the problem of Dementia / Gingivitis [ Gingivitis]? Name its name, introduction, therapy,? दंतमूलशोध / मसूड़ों की सूजन [ जिन्जिवाइटिस Gingivitis ] की समस्या क्या है ? इसके पर्याय नाम , परिचय , चिकित्सा , ? What is the problem of Dementia / Gingivitis [ Gingivitis]? Name its name, introduction, therapy,?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEju2W6FO7pQGkmQ40M3BitjzintKYgfpq4zViuRhZ42m7OibQu1xb_VE02fJinJrWMZLCAx6d2EczIzRGIR_o5vfz7LBQleFLe1qozkYqpCIl47eAc4aiymelU2ci2IQ4U1UEBrKWFflVPq/s640/Gingivitis-before.jpg)