कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ]
![]() |
| कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] |
नाम -
एडीनाइटिस ( Adenitis ) । एडीनॉयड , ग्रसनी टॉन्सिल की अतिवृद्धि ( Hypertrophy of the Pharyngeal Tonsil )
परिचय-
ग्रसनी के नाक के भाग का टॉन्सिल या लस धातु जब मोटा हो जाता है और लक्षण पैदा करता है तब उसको एडीनॉयड कहते हैं ।
रोग के कारण -
- आनुवंशिक कारण ।
- लड़का - लड़की में समान रूप से ।
- प्रायः 3 से 7 वर्ष की आयु में अधिक । कभी - कभी युवाओं में भी ।
- ठंडी जगह अथवा बदलते समय( मौसम ) में अधिक ।
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhtSy_ifNv_sWbPCCTzQjL5DWwJ9v2n3GhogtLDm2l7zcc5WaRncbvpZx0yztLi8TalPmvV6_YP3DShdHyjEWWuYyik2PFDmuWkX6O8K6C3U8SoIRAyZmWjmTXSWElvw-8RAtyrKnVBKK0J/w640-h426/snow-4843467_960_720.jpg)
- तीव्र संक्रामक रोग ।
- श्वसनतंत्र के ऊपरी भाग में तीव्र अर्ति( पीड़ा या कष्ट ) होना ।
- विस्फोटक ज्वर ( मिजिल्स , माता ) के बाद बच्चे को इस रोग के होने की अधिक आशंका ।
रोग के लक्षण -
- बच्चा अन्य बच्चों से अलग रहता एवं अधिक शर्मीला हो जाता है ।
- शैया पर ही मूत्र त्याग एवं खराब सपने देखते हुआ चिल्लाना ।
- बहरापन होने के कारण मानसिक क्रियायें शिथिल ।
- छाती चिपटी एवं सटे हुए दाँत अथवा एक दूसरे पर चढ़ जाते हैं ।
- नाक में रुकावट एवं सांस लेने में कष्ट ।
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjI1qWMAoYbTDV32nT-4CRqdgpwWDRKhb97KPii59EiGqQyHIdLUwZIE1yVICjmF-ViaM1YB4NHrvG7J3SoAmMkhfoUTPA0wS85XPQd3zOaTow_eDOtVcvrCv4C7oA8-5R-3nMzvgIb7F6K/w640-h406/130212-F-XD389-174.jpeg)
- सांस लेते समय आवाज एवं नींद में कमी ।
- नाक से स्राव एवं मध्य कर्ण शोथ( कानो के बीच सूजन ) ।
- बच्चा अनीमिक एवं दुर्बल ।
- छाती कबूतर के समान ( Pigeon Chest )
चिकित्सा - साधारण लक्षण की स्थिति में ~
- गर्म पानी में 2 चम्मच टे . बेन्जोइन डालकर भाप सुंघायें ।
- एण्टीबायोटिक यथा( जैसे ) - ' एम्पीसिलीन एवं कीमो - थेरापिक औषधि दें ।
- नाक में रक्तवाहिनी सिकोड़ने वाली औषधि डालें ।
- स्वास्थ्यवर्धक औषधि की व्यवस्था ।
- प्राणायाम अथवा नियमपूर्वक श्वास अंदर खींचें और निकालें ।
- एलर्जीजन्य नासा शोथ ( नाक का सुजन ) एवं साइनस शोथ ( शिरानाल की सूजन ) की चिकित्सा करें ।
कण्ठशालूक में सेवन कराने योग्य अपटूडेट ऐलो . पेटेन्ट टेबलेट / कैप्सूल . ~
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiY-nJ15g50n6RTS5u0VqgZX0TcKjgJCGNvZyNRiU-LKCc8gk1ZX6UQbtZ64Pgy6_tyrihn-Yl5u0iSZFlK3K8vHN85StCKB5sF0qkKyyDeIvot3QzXQYQ7tsMpqOsduilzVqa93oVWfrgN/w640-h426/medical-isolated-medicinal-products-pharmacy-capsule-pill-health-white-vitamin.jpg)
1. आइसोनेक्स ( इसोकिन- Esokin ) फोर्ट( 300 मि.ग्रा.टे. ) -. 1 टे . प्रतिदिन 3 भागों में बांटकर दें ।
2. कॉक्सीनेक्स ( Coxinex ) एरिस्टों. - 1 कैप्सूल नित्य दें ।
3. टिबीरिम आई . एन . एच . ( रैनवैक्सी ) - 1 टे . अतिदिन नास्ते के आधे घण्टा पूर्व ।
4. नाइड्राजिड ( Nidrazil ) स्क्विव - 1-1 गोली दिन में 3 बार दें ।
5. निओ . पी . ए . सी . ( Neo.P.A.C ) - 1-4 गोली दिन में 4 बार दें ।
• कण्ठशालूक में लगाने योग्य ऐलो . इन्जेक्शन ~
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj5T64kK25iM9vkgQZbTltDsgs5xGyBCCUNCtNhbzzQiuHZ8WHkFD3wUpQGjbEkKoFUM_Ilg68qVHhyphenhyphenJaWYGIZ0PkTnfxGk30BHsM3Jd6gskCm9ztbWq_cgcGddwiq-62sGc2O5zGP0p9ZW/w640-h480/syringe-medical-finger-disposable-syringe.jpg)
1. केनाकॉर्ट ( Kenacort ) साराभाई - तीव्र अवस्था में 0.1 से 0.3 मि . लि . का इण्ट्राडरमल इन्जे . लगायें ।
नोट - साधारण अवस्था में 8-32 मि . ग्रा . का प्रतिदिन की मात्रा को 4 बराबर भागों में बाँटकर दें ।
2. स्ट्रेप्टोनेक्स ( Streptonex ) फाईजर'0.75 से 1 ग्राम नित्य मांस में इन्जेक्शन लगावें - बच्चों को 20 मि . ग्रा . प्रति किलो शरीर भार के अनुसार मांस में प्रतिदिन इन्जेक्शन लगायें ।
लक्षण जीर्ण तथा अधिक कष्टदायक होने पर -
ऐसी स्थिति में एडिनॉयड को काटकर निकाल दिया जाता है । यह क्रिया टॉसिल्स निकालते समय या अकेले भी की जा सकती है । जब एडिनॉयड तथा टॉसिल्स दोनों साथ निकालना पड़ता है तब एडिनॉयड को पहले निकाला जाता है । एडिनॉयड को नासा ग्रसनिका की पीछे की दीवार से क्यूरेटस के द्वारा निकाला जा सकता है ।
- एडिनॉयड निकालने के बाद भी यदि वह बार - बार बढ़ जाये तब डीप एक्स - रे अथवा रेडन - सीड ( Irradiation ) से चिकित्सा करें ।
याद रखिये - यदि बार - बार नेसोफारिन्क्स का शोथ होता रहता है और दवा करने पर भी नैसोफारिंजियल टाँसिल ठीक नहीं होते तो इनको ऑपरेशन करके निकाल देना चाहिये ।
ऑपरेशन से पहले रोगी के खून और पेशाब की परीक्षा कर लेनी चाहिये । जिससे कोई ऐसी जनरल बीमारी जैसे हीमोफीलिया , ल्यूकेमिया इत्यादि न हो , जो घातक हो ।
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgihR9ocYo9DjzE2GU48dIxvr15wJMMbDgeVnHSuvbkQtKCi3mHa59Asu_XpzboYouZrLw5Q6TUQ1o6Mh0_8A-RNnTkYiLNgfQ9_GRsNePBySzpMyRmRd5SDDpdOVAk7WlJs_pCm29aamOQ/w640-h426/surgery-donor-transplantation.jpg)
• ऑपरेशन के बाद -
रोगी को 3-4 दिन तक आराम कराना चाहिये और एण्टीबायोटिक्स देना चाहिये । पहले दिन ठंडे पेय फिर दूसरे दिन दूध और मुलायम चीजें खाने को देनी चाहिये । एक हफ्ते के बाद पूरा भोजन दिया जाता है ।
- ऑपरेशन के बाद ' राइनाइटिस और कान की खराबियों का लग कर इलाज करना चाहिये और स्वास्थ्य ठीक करने के लिये स्वास्थ्यवर्धक दवायें ( टॉनिक्स ) देना चाहिये ।
- ऑपरेशन के बाद कभी - कभी मध्य कर्ण शोथ हो जाता है इसकी चिकित्सा जैसी होती है वैसी करनी चाहिये ।
- गर्दन में दर्द हो सकता है इसके लिये ' एस्प्रिन दें ।
- कभी - कभी कोमल तालु का लकवा हो जाता है इसमें विटामिन बी . कम्पलेक्स की सुइयाँ लगा दें । 2-3 सप्ताह में रोगअपने आप ठीक हो जाता है ।
![कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice? कंठशालूक / एडीनोइड्स [ Adenoids ] ~ नाम, परिचय, रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं उपयुक्त चिकित्सा विधि ? Laryngitis / Adenoids [Adenoids] ~ Name, Introduction, Causes of Disease, Symptoms of Disease and Appropriate Medical Practice?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhEf0oF20TeJp8Y9k64FineLrfI5bsZ6MqFvCf6wpwCytASv8CPwZsPd6e568e08GWkA2LLkFQu6GNjbjRkFy7U_hZCnG-Pvas76AoGhF0YxPFbd8ojfr3AYFLnbzSpj7BPON6PGQRqQJCp/w640-h360/800px-Adenoid_hypertrophy.jpg)