हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ? Why do we get Common Cold?

हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ? 

हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ? Why do we get Common Cold?
जुकाम ( Common Cold )

संसार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा , जिसे कभी भी जुकाम न हुआ हो । सर्दियों के मौसम में इस रोग का प्रकोप अधिक होता है । वैसे यह रोग गर्मियों और बरसात में भी हो जाता है । अमेरिका में तो प्रतिवर्ष लगभग 90 % लोगों को जुकाम की शिकायत रहती है । 

क्या तुम जानते हो कि जुकाम क्यों हो जाता है ? 

जुकाम का रोग एक प्रकार के विषाणुओं द्वारा होता है । अब तक वैज्ञानिक जुकाम फैलाने वाले 200 से अधिक किस्म के विषाणुओं का अध्ययन कर चुके हैं । 

ये विषाणु और गले की म्यूकस झिल्ली ( Mucus Membrane ) पर आक्रमण करते हैं । इनके आक्रमण से नाक और गले में खराश होने लगती है , नाक से पानी बहने लगता है और आंखों आँसु आने लगते है रोगी को बार - बार छीक भी आती है । रोग का प्रकोप बढ़ जाने पर खांसी और बुखार की शिकायत भी हो जाती है ।

इस रोग के विषाणु जुकाम के रोगियों द्वारा छींकने या खांसने से हवा में फैल जाते हैं । ये ही विषाणु साँस द्वारा स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं । 

विषाणुओं के प्रवेश कर जाने के एक से तीन दिन तक रोग का आक्रमण हो जाता है । शुरू - शुरू में नाक में खुश्की आती है और अंदर सूजन आ जाती है । इसके बाद नाक आर गले में खराश होती है , फिर नाक और आंखों से पानी आने लगता है । अंत में जोरदार खांसी और बुखार हो जाता है ।

वयस्कों के लिए यह रोग घातक नहीं है , लेकिन बच्चों में इसके द्वारा खसरा और डिपथीरिया जैस भयानक रोग भी होते हुए देखे गए हैं । यह ऐसी छूत की बीमारी है , जो जुकाम के रोगी के सम्पर्क में आने से हो जाती है । 

यह रोग अधिक ठण्ड , गर्मी या थकान के कारण भी हो जाता है । इन सभी स्थितियों में शरीर की रोग प्रतिरोधिता कम हो जाती है , जिससे विषाणु अपने आक्रमण में सफल हो जाते हैं ।

इस रोग से बचने के लिए पोषक भोजन लेना बहुत जरूरी है । ठण्डे पानी से प्रतिदिन स्नान करते रहने से भी हम इन विषाणुओं के आक्रमण से बच सकते हैं । जुकाम के रोगियों से दूर रहना और खुली हवा में भ्रमण करना इस रोग से बचने के लिए बहुत ही प्रभावशाली तरीका है ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post