पानी में डूबना [ ड्राउनिंग- Drowning ]- कारण, लक्षण एवं चिन्ह एवं आपातकालीन स्तिथी में इस समस्या से कैसे निपटें? Drowning - Causes, symptoms and signs and how to deal with this problem in emergency situation.

पानी में डूबना [ ड्राउनिंग- Drowning ] 


पानी में डूबना [ ड्राउनिंग- Drowning ]


परिचय


पानी में डूबने की स्थिति कभी - कभी दुर्घटनावश , आत्महत्या या कत्ल के षडयंत्र के असफल प्रयासों के परिणाम होती है । 

कारण


किसी नदी , तालाब , नहर या कुएँ आदि में गिर जाने और तैरना न जानने से शरीर के पूर्णतः डूब जाने के कारण श्वास लेने में असमर्थता के फलस्वरूप दम घुटने लगता है । क्योंकि पानी श्वास लेने के प्रयत्न के साथ श्वसन मार्ग के द्वारा फेफड़ों में पहुँचकर उसको अवरुद्ध कर देता है । 


लक्षण एवं चिन्ह - इस प्रकार से - 


- पानी में डूबने का इतिहास । 

- देर तक पानी में डूबे रहने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी रह सकती है । 

- चेतना का नाश । 

- समुद्र के पानी में डूबने पर रक्तचाप भी न्यून हो जाता है ।  

- हृदय के रुकने कारण , इसके कारण मृत्यु भी । 


आपातकालीन चिकित्सा -


- डूबने वाला व्यक्ति यदि अभी तक पानी में है तो उसे अति शीघ्र पानी से निकालें । 

- रोगी को पीठ के बल जमीन पर सीधा लिटाकर कृत्रिम श्वसन आरम्भ कर दें । 

- साँस के रास्तों को साफ कर दें । 

- रोगी को अस्पताल पहुँचाने तक कृत्रिम श्वसन जारी रखें । 

- यदि रक्त संचार बंद हो जाये तो उसकी व्यवस्था औषधीय चिकित्सा के साथ करें । 

- अस्पताल में रोगी को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था जारी रखें । 

- साँस के रास्ते को साफ करते रहें । 

- यदि रोगी के शरीर में विशेषकर आमाशय में पानी अधिक चला गया है तो उसको निकालने के लिये रबड़ की नलिका ( N.G. Tale ) द्वारा किया जाये । 

- छाती के ऊपर से मालिश करके रक्त संचार बनाये रखें । 


- जब रोगी में कुछ सुधार हो जाये तो तरल तथा इलेक्ट्रोलाईट के सन्तुलन को ठीक रखने की ओर ध्यान दें ।7.5 % का सोडा बाई कार्ब का घोल दें । 

- रक्त के आयतन की कमी को शिरा द्वारा डेक्सट्रान -70 इन्जेक्शन ( Dextran - 70 ) ( रेलीज ) देकर ठीक करें । 

- यदि ब्रोन्कोस्पाज्म हो तो ' एमाइनोफाइलीन 0.25 ग्राम आई . वी . दें ।  

- रिंगर लेक्टेट सोल्यूशन आई . बी . दें । 

- ब्लड ट्रान्सफ्यूजन की आवश्यकता हो सकती है ।

- यदि रक्तचाप न्यून हो जाये तो शिरा द्वारा कोर्टिकोस्टेराइड तथा रक्तचाप बढ़ाने वाली ( मेफेण्टीन ) औषधियाँ दें । 

- फुफ्फुसों में जल के एकत्रीकरण की दशा में इन्जेक्शन लैसिक्स 1-3 एम्पुल तक आ . नु . शिरा में । 

- सभी रोगियों को ब्राडस्पेक्ट्रम एण्टीबायोटिक जैसे - टेट्रासाइक्लीना , एम्पीसिलीन आदि प्रतिजीवी औषधियाँ न्यूमोनिया को ध्यान में रखते हुए करें ।


Post a Comment

Previous Post Next Post