इलेक्ट्रिक करेण्ट लगना [ Shock by Electric Current ]
![]() |
| इलेक्ट्रिक करेण्ट लगना [ Shock by Electric Current ] |
नाम -
विद्युत दाह ।
परिचय -
बिजली के तीव्र करेण्ट के लगने से यह दाह होता है । इसमें हृदय अथवा श्वास सम्बन्धी अन्य समस्या होते हैं ।
बिजली के खुले तारों से शरीर के किसी अंग का स्पर्श होने से इलेक्ट्रिक करेण्ट लगता है । क्योंकि खुले तार और जमीन के बीच शरीर सुचालक ( Good Conductor ) का कार्य करता है ।
लक्षण एवं चिन्ह ( Symptoms and Signs ) -
- शरीर में करेण्ट फैलने से रक्तवाहिनियों में रक्त का जमाव ।
- विभित्र ऊतकों की रक्तपूर्ति बन्द ।
- मस्तिष्क एवं स्नायविक आघात के कारण वक्षस्थल की दीवार एवं डायाफ्राम की पेशीय शक्ति कम होने के साथ ही अंगघात( पैरालिसिस ) ।
- श्वसन क्रिया में रुकावट ।
- हृदय की धड़कन बन्द हो सकती है ।

- शॉर्ट - सर्किट होने से अधिक घातक । तत्काल मृत्यु भी सम्भव । अथवा आघात
( पैरालिसिस ) के कारण शीघ्र बेहोश ।
- कुछ मामलों में विचलित एवं बेचैन ।
आपातकालीन व्यवस्था -
व्यक्ति को करेण्ट लगे स्थान से मुक्त करायें । इसके लिये -
1. उसे छुयें नहीं , वरना आपको भी करेण्ट लग जायेगा ।
2. करेण्ट लगे तार के स्विच को तुरन्त बंद कर दें ।
3. व्यक्ति को किसी लकड़ी से छुड़ायें ।
- तत्पश्चात् रोगी को होश में लायें । इसके लिये कृत्रिम श्वास एवं हृदय की मालिश ।
- शक्तिपात की आशंका हेतु रोगी को तत्काल अस्पताल भिजवा दें ।
- अस्पताल पर सर्वप्रथम विद्युत स्तब्धता की चिकित्सा करनी चाहिये ।
- जले हुए स्थानों की मरहम पट्टी ।

आजकल इलेक्ट्रिक करेण्ट से होने वाली दुर्घटनायें दिनों - दिन बढ़ती जा रही हैं । इसलिये कुछ सुरक्षात्मक उपाय आवश्यक हैं ।
- काम करने के दौरान रबर ग्लोब्ज का उपयोग अति आवश्यक ।
- गीले स्थान पर खड़े होकर तार छूकर कार्य न करें ।
- एक ही हाथ से कार्य करें । एक हाथ पीछे रखें अथवा जेब में । ऐसा करने से सर्किट पूरा नहीं हो पायेगा ।
- स्विच बंद करके कार्य करें । लगे फ्यूजों को हटा दें ।
यदि बिजली बन्द हो गई है तो तारों को देखने , सुधारने या उन्हें बदलने की कोशिश बिना किसी विशेष साधन व सहायता के न करें
