हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ? What are hormones?

हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ? 

हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ? What are hormones?
What are hormones?

हार्मोन शरीर में बनने वाले ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं , जो बहुत सी शारीरिक क्रियाओं पर नियंत्रण रखते हैं । इन्हीं के द्वारा शरीर की वृद्धि , विकास , जनन आदि अनेकों क्रियाएं नियंत्रित होती हैं । 

पुरुषों और स्त्रियों के शरीर में आठ ग्रंथियां ऐसी हैं , जो लगभग 25 प्रकार के हार्मोन पैदा करती हैं और रक्त में भेजती हैं . इन ग्रंथियों को एण्डोक्राइन ग्रंथियां ( Endocrine Glands ) कहते हैं ।

हार्मोनों की अधिकता या कमी के कारण शरीर में बहुत से विकार पैदा हो जाते हैं । उदाहरण के लिए हार्मोन के अधिक या कम पैदा होने से मधुमेह ( Diabetes ) , गाँइटर ( Goitre ) , बौनापन , लम्बाई का अधिक हो जाना आदि विकार पैदा हो जाते हैं । 

क्या तुम जानते हो कि हार्मोन पैदा करने वाली ग्रंथियां कौन सी हैं और वे कौन - कौन से हार्मोन पैदा करती हैं ? 

एण्डोक्राइन ग्रंथियां कोशिका ( Cell ) समूहों से मिलकर बनी हैं । ये ग्रंथियां रक्त से कुछ पदार्थों को लेकर हार्मोन निर्माण करके रक्त में ही वापस भेजती रहती हैं । हार्मोन पैदा करने वाली आठ ग्रंथिया है : -

1. पिट्यूटरी ( Pituitary ) 

2. थायरॉइड ( Thyroid ) 

3. पेराथायरॉइड ( Parathyroid ) 

4. थाइमस ( Thymus ) 

5. एड्रेनल ( Adrenal ) 

6. पेनक्रिआस ( Pancreas ) 

7. अण्डकोष ( Testes ) 

8. ओवरी ( Ovary )

पिट्यूटरी ग्रंथि मस्तिष्क में होती है । यह ग्रंथि कई प्रकार के हार्मोन पैदा करती है । इनमें से एक प्रकार का हार्मोन शारीरिक वृद्धि पर नियंत्रण रखता है । यदि यह हार्मोन अधिक मात्रा में पैदा होता है , तो आदमी की लम्बाई बहुत बढ़ जाती है  और कम मात्रा में पैदा होता है , तो आदमी बौना रह जाता है । 

थायरॉइड ग्रंथि गले में होती है , जो मुख्यरूप से थायरोक्सिन ( Thyroxin ) नामक हार्मोन पैदा करती है । यह हार्मोन भोजन के ऑक्सीकरण में मदद करता है । इसकी कमी से भोजन ठीक प्रकार से नहीं पचता , फलतः आदमी मोटा हो जाता है । 

भोजन में आयोडीन की कमी से थायरॉइड ग्रंथि बढ़ जाती है , जिससे गाँइटर जैसा भयंकर रोग हो जाता है । थायरॉइड ग्रंथि के ठीक से काम करने के लिए भोजन में आयोडीन की उचित मात्रा होनी चाहिए ।

पेराथायरॉइड ग्रंथियों की संख्या चार है और प्रत्येक का आकार चावल के बराबर होता है । इनके द्वारा जो हार्मोन पैदा होते हैं । वे हड्डियों को आवश्यकतानुसार फास्फोरस और कैल्शियम देते रहते हैं । इन्हीं हार्मोनों से नाड़ियां , हड्डियां और मांसपेशियां ठीक प्रकार से काम करती रहती हैं ।

थाइमस ग्रंथि का कार्य अभी तक पुरी तरह समझा नहीं जा सका है । सम्भवतः यह ग्रंथि शरीर के विकास के लिए हार्मोन पैदा करती है । यह वक्ष में होती है । बच्चों में इसका आकार बड़ा होता है , लेकिन जैसे - जैसे बच्चा बड़ा होता है , इसका आकार छोटा होता जाता है । बच्चों को रोगों से बचाने में यह ग्रंथि महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।

एड्रेनल ग्रंथि किडनी के ऊपरी हिस्से पर होती है । यह क्रोध , भय , तनाव , आदि के समय एड्रेनलिन ( Adrenalin ) नामक पदार्थ पैदा करती है । इस पदार्थ से हृदय की धड़कन और सांस लेने की दर बढ़ जाती है । 

इसी हार्मोन द्वारा यकृत ( Liver ) शरीर में ग्लूकोज ( Glucose ) भेजता है । इसके अतिरिक्त यह ऊर्जा भी पैदा करती है । एड्रेनल ग्रंथि की बाहरी कोशिकाएं कोर्टिन ( Cortin ) नाम का हार्मोन पैदा करती है , जो हड्डियों की बीमारी को रोकता है ।

पेक्रिआस ग्रंथि भोजन पचाने के लिए एक रस पैदा करती है , जिसे पेनक्रिआटिक रस ( Pancreatic Juice ) कहते हैं । इस ग्रंथि के द्वारा इंसुलिन ( Insulin ) नामक पदार्थ भी पैदा किया जाता है , जो शरीर में ग्लूकोज या चीनी की मात्रा का नियंत्रण करता है । इंसुलिन पैदा न होने पर मनुष्य को मधुमेह नामक रोग हो जाता है । 

मनुष्य के अण्डकोष एण्ड्रोजन ( Androgen ) नामक हार्मोन पैदा करते हैं । इन्हीं के कारण पुरुषों के चेहरे और छाती पर बाल उगते हैं । 

स्त्रियों की ओवरी से एस्ट्रोजन ( Estrogen ) नामक हार्मोन पैदा होते हैं , जिनके कारण उनके स्तनों का आकार बड़ा जाता है । इन्हीं के कारण स्त्रियों को मासिक धर्म होता है ।

इस प्रकार हम देखते हैं कि विभिन्न प्रकार के हार्मोन शरीर के अंदर बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । शरीर में किसी विशेष हार्मोन की कमी हो जाने पर संश्लेषित विधियों द्वारा बनाए गए हार्मोन दिए जाते हैं । ये कृत्रिम हार्मोन औषधि के रूप में बाज़ार में बिकते हैं । इनका उपयोग डाक्टरों की सलाह से ही करना चाहिए ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post