फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ? Boils - Why does pus occur in pimples?

फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ? 

फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ? Boils - Why does pus occur in pimples?
Why does pus occur in pimples?

जब हमारा शरीर कहीं से कट जाता है , तो कुछ ही दिनों में वह कटा हुआ हिस्सा पक जाता है और उससे पस निकलने लगता है । इसी प्रकार शरीर में फोड़े - फुंसी होने पर भी उनसे पस निकलता रहता है । 

क्या तुम जानते हो कि फोड़े - फुंसियों से मवाद क्यों निकलता है ? 

हमारे शरीर के किसी भी कटे हुए हिस्से पर या फोड़े - फुसियों में बहुत से रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया होते हैं । इन बैक्टीरिया को समाप्त करने के लिए हमारे शरीर के रक्त में उपस्थित श्वेत रक्त कण इनसे युद्ध करते हैं । 

जैसे ही शरीर पर बैक्टीरिया हमला करते हैं , श्वेत रक्त कण इन बैक्टीरिया को मारने के लिए घेरा डाल लेते हैं । इस लड़ाई में बहुत से बैक्टीरिया मारे जाते हैं और बहुत से श्वेत रक्त कण भी नष्ट हो जाते हैं । ये मरे हुए बैक्टीरिया और नष्ट हुए श्वेत रक्त कण ही पस के रूप में बाहर निकलते रहते हैं । 

यह लड़ाई तब तक चलती रहती है , जब तक सभी बैक्टीरिया समाप्त नहीं हो जाते । जब तक युद्ध चलता रहता है , तब तक पस भी निकलता रहता है ।

श्वेत रक्त कणों की संख्या घाव वाले स्थान पर सामान्य रूप से बहुत अधिक हो जाती है । इस प्रकार ये श्वेत रक्त कण हमारे शरीर की रक्षा करते हैं । रक्त में बहुत सी एंटीबॉडीज भी होती हैं , जो बैक्टीरिया को समाप्त करती रहती हैं । 

यदि शरीर में इन बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है , तो हमें एंटीबायोटिक औषधिया खानी पड़ती हैं , जो बैक्टीरिया का विनाश करके शरीर को रोग मुक्त कर देती हैं ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post