अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ]
![]() |
| अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] |
नाम -
वृषण शोथ ।
रोग परिचय -
इस रोग में अण्ड ( Testicle ) और उसकी आवरक झिल्ली में शोथ( सूजन ) उत्पन्न हो जाता है । जिससे आक्रान्त( उसी स्थान पर ) स्थान पर तीव्र पीड़ा , कठोरता , त्वचा पर लाली एवं चिकनापन दिखायी पड़ता है । कभी - कभी तो असहनीय दर्द होता है ।
रोग के कारण -
- मुख्य कारण जीवाणु ।
- प्रोस्टेट ग्रन्थि के रोग ।
- सुजाक के परिणामस्वरूप ।
- टाइफाइड ज्वर के आक्रमण के पश्चात् प्रायः ।
- कनफ्रेड या कनसुआ रोग में ।
- चोट लगना ।
- उपदंश , गठिया , छोटे जोड़ों का दर्द , यकृत दोष , मूत्राशय की पथरी एवं मूत्राशय के रोगों में सम्भव ।
- फाइलेरिया आदि से भी हो सकती है ।
रोग के लक्षण -
- प्रथम उरुसन्धियों( फेमोरल जॉइंट ) या ( Groin ) में पीड़ा ।
- थोड़ा - बहुत ज्वर( बुखार ) ।
![अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy? अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjR5_9v_dlQI2GSFg6gDpzg7-UFOD1HLBu3wVRDBi6znB-vfbe68yQj-9Drs11pHiX9RX96PN_OX4Rln2cRuqTuCf5S-MNfpJ4AQXVwb-4_O4DbDE2KVvbh0_8DGpjBnM4nqA-1gCiCwWy1/w640-h320/swollen-testicle.jpg)
- वृषण कोष लाल एवं उनमें सूजन ।
- पीड़ा के कारण मितली ।
- रोग प्रायः किशोरों में अधिक ।
- कभी एक कभी दोनों अंडकोषों में सूजन ।
- मूत्र में जलन ।
- पुराने रोग में ज्वर नहीं ।
ध्यान रहे - कई बार कामवासना की अधिकता में वीर्य अपने स्थान से निकलने के लिये गति करता है । यदि वह किसी कारण से न निकल सके तो भी अण्ड कोषों में शोथ ( सूजन ) उत्पन्न हो जाती है ।
• वृषणशोथ की औषधि चिकित्सा -
- रोगी को आराम देना चाहिये ।
- वृषण कोष के नीचे कपड़े की मोटी गद्दी रखकर हल्का सा लंगोट( या कोई भी ढीला- ढाला कपड़ा ) बाँधना चाहिये ।
- पीड़ा की स्थिति में गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर सिकाई ।
- एवं एस्प्रिन या पैरासिटामोल की 1-1 टे . दिन में 2-3 बार दें ।
- यदि रोग मम्पस( एक प्रकार का संक्रमण ) के कारण हो तो स्टेराइड्स औषधि दें । इसके लिये प्रेडनीसोलोन 5 मि . ग्रा . की 1 टे . दिन में 3 बार 3 दिन तक दें । तत्पश्चात् केवल 1 टे . 3 दिन तक दें , एवं उसके बाद दो दिन तक रोजाना 1/2 - 1/2 टेबलेट दें ।
नोट - प्रेडनीसोलोन के स्थान पर डेल्टाकार्टिल का उपयोग किया जा सकता है ।
- कब्ज की स्थति में मैगसल्फ का विरेचन( एक प्रक्रिया जिससे विशेष औषधियो द्वारा पेट को साफ किया जाता है ) ।
- यदि सुजाक के कारण हो तो पेनिसिलीन दें ।
- वृषणों में पीव पड़ने पर ऑपरेशन ।
![अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy? अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgqXF2gtxH-lDBPF6yHofNrvxoN9ieTRv61XFeNYTC8aLd-A4_6KTeh6lDecQm7ZsE_i6dInC6NmQV7etOPQVmaTv1jteKIycR7sdQ9ip28syySV38xAVoGhPXOyl_9uNEcQNyWGtQH0RbK/w640-h426/medical-5051144_960_720.jpg)
- अधिक खराब स्थिति में वृषणों को काटकर निकाल दिया जाता है ।
• वृषणशोथ की मिश्रित औषधि चिकित्सा . ~
कोडोपायरीन 1 टे . , वैक्ट्रिम 1 टि . , सेप्टीलिन 1 टे . ऐसी 1 मात्रा दिन में 2-3 बार जल से दें । साथ ही स्ट्रेप्टो - पेनिसिलीन 1 / 2-1 ग्राम की सुई मांस में लगावें ।
नोट - साधारण दर्द में नोवाल्जिन या ब्रूफेन 600 की 1 टे . दिन में 2 या 3 बार दें । ग्लसिरीन वेलाडोना में इक्थियोल ( थोड़ा सा ) मिलाकर फोतों पर लगावें । नींद न आने की स्थिति में कम्पोज 1 टे . सोते समय दें ।- यदि रोग फाइलेरिया के कारण हो तो हेट्रोजान की 2-2 टेबलेट खाने के बाद दें । साथ में दर्द की जगह इक्थियोल - बेलाडोना प्लास्टर लगावें ।
• अनुभूत व्यवस्थापत्र ( Prescribed Medical Prescription ) Rx ~
![अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy? अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjhbViueoXLHeuxdCnSJsPs25Yo0GuGdhf_-_Gz4M2ATkK7E4YCKZW9nktj6-Qa8F6WvOCTPHYP0qj1JOdcypEEvr3uJgIxMUfrMnzIVci_Td0e4LlncQkc7xuRLhN3-CUSFTYSTAsvmPRo/w640-h480/syringe-medical-finger-disposable-syringe.jpg)
- इन्जे . बिस्ट्रेपेन ( Inj . Bistrepen ) एलेम्विक - 1/2 ग्राम की सुई मांस में प्रतिदिन ।
- नोवाल्जिन 1 टेबलेट , सेप्ट्रान 1 टेबलेट , कोल्चिसिण्डोन ( इण्डो फार्मा ) 1 टेबलेट ।
- ऐसी 1 मात्रा दिन में 2-3 बार जल से दें ।
- एल्जिपान ( Algipan ) मरहम अथवा रिलेक्सिल क्रीम वस्त्र पर फैलाकर पीड़ित अण्ड कोष पर बांधे ।
- रोगी को पूर्ण आराम ।
- न्यो - ऑक्टिनम ( बी . नॉल ) 1-2 ड्रेगी जल से दिन में 2-3 बार ।
![अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy? अण्डकोष प्रदाह / अण्ड शोथ ओर्काइटिस [ Orchitis ] ~ रोग के कारण, रोग के लक्षण एवं कारगर औषधि चिकित्सा? Orchitis [Orchitis] ~ Causes of disease, symptoms of disease and effective drug therapy?](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRgpXL_ywmXp3J5DqD4vUk8yCmVJkhXpHOQqK3ZZQFF5nc4TSyAV-SVs7IVyyLdZzrHCijti0WtLXMo1XHHvBKWpAtpP6Plg2h1RrW-2C_MgueESg8OjACGFTMbgP4XefSfIusHv7D-4RZ/w640-h426/testicles-2790218_1280.jpg)