हमारा शरीर किससे बना है ? What is our body made of?

हमारा शरीर किससे बना है ? 

हमारा शरीर किससे बना है ? What is our body made of?
Body cells

धरती के सभी जीव - जंतु और पेड़ - पौधे बहुत ही सूक्ष्म कोशिकाओं से बने हैं । जिस प्रकार ईटों से मकान का निर्माण होता है , उसी प्रकार उसी प्रकार कोशिका जीव जगत के निर्माण की इकाई है ।

हमारे शरीर की हड्डियां , मांसपेशियां , त्वचा , रक्त , दांत , नाड़िया , बाल आदि सभी अंग कोशिकाओं से मिलकर बने हैं । मनुष्य के शरीर में 100 खरब ( 10,000,000,000,000 ) से भी अधिक कोशिकाएं हैं । ये कोशिकाएं आकार में इतनी छोटी हैं कि इन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है । 

शरीर के विभिन्न भाग भिन्न - भिन्न प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने हैं और प्रत्येक कोशिका का शरीर में एक विशेष काम होता है । कुछ कोशिकाएं तो इतनी छोटी हैं कि इन्हें इलेक्ट्रान सूक्ष्मदशी से भी नहीं देखा जा सकता । 

तुम्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी वस्तुओं को दो लाख गुना बड़ा करके दिखाता है । एक चीटी का आकार सूक्ष्मदर्शी में देखने पर 0.8 किमी . ( आधा मील ) दिखाई देगा । इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ कोशिकाएं कितनी छोटी होती हैं ।

कोशिकाओं की बनावट गोलाकार , अण्डाकार और बेलनाकार होती है । प्रत्येक कोशिका की ऊपरी सतह एक नाजुक तथा लचीली झिल्ली के रूप में होती है । इसे कोशिका झिल्ली ( Cell Membrane ) या प्लाज्मा झिल्ली ( Plasma Membrane ) कहते हैं ।

यह अर्ध पारगम्य ( Semi - permeable ) होती है और कुछ चुने हए पदार्थों को ही अंदर जाने देती है । कोशिका झिल्ली के अंदर जेली के समान एक अर्ध पारदशी द्रव पदार्थ होता है , जिसे कोशिका द्रव ( Protoplasm ) कहते हैं । 

इसमें बहुत सी छोटी - छोटी आकृतियां तथा कण होते हैं । इसी में कोशिका केंद्रक ( Nucleus ) भी होता है । केंद्रक से सटी एक गोलाकार रचना होती है , जिसे सेंट्रोसोम ( Centrosome ) कहते हैं । 

प्रोटोप्लाज्म एक बहुत ही जटिल पदार्थ है । जीवन की सभी आवश्यक क्रियाएं इसी पदार्थ में सम्पन्न होती हैं । इसी पदार्थ द्वारा भोजन व आक्सीजन प्राप्त की जाती है । प्रोटोप्लाज्म में राइबोसोम ( Ribosomes ) , माइटोकाण्डिया ( Mitochondria ) गोल्गीबाडीज ( Golgibodies ) आदि भी होते हैं , जो शरीर की विभिन्न क्रियाओं को पुरा करते हैं ।

कोशिकाओं के मिलने से ऊतक ( Tissues ) बनते हैं और इन्हीं ऊतकों से शरीर के विभिन्न अंगों का निर्माण होता है । इस प्रकार हम देखते हैं कि समस्त जीव जगत के निर्माण की इकाई कोशिकाएं हैं ।


List of more General Knowledge ~ 

- कुछ लोग सभी रंगों को क्यों नहीं देख पाते ?

- पेट में अल्सर ( Peptic Ulcer ) क्यों हो जाता है ?

- मिरगी ( Epilepsy ) का दौरा क्यों पड़ता है ?

- शरीर विषैले पदार्थों का त्याग कैसे करता है ?

- कभी - कभी भोजन विषैला क्यों हो जाता है ?

- हमारा मस्तिष्क ( Brain ) क्या काम करता है ?

- बहरे - गूंगे लोग ( Deaf - Dumb ) कौन सी भाषा प्रयोग में लाते हैं ?

- त्वचा हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है ? 

- कैंसर क्या है ?

- हमारे शरीर में कौन - कौन से तत्त्व हैं ?

- दिल का दौरा क्यों पड़ता है ?

- अस्थिपंजर शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?

- हमारे दांत क्या हैं ?

- कुछ लोग विशेष स्थितियों से क्यों डरते हैं ?

- अंधे लिखते पढ़ते कैसे हैं ?

- हमारी त्वचा पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं ?

- हमारे बाल सफेद क्यो जाते हैं?

- फोड़े - फुंसियों में मवाद ( Pus ) क्यों पड़ जाता है ?

- हार्मोन ( Hormones ) क्या हैं ?

- सभी की आंखों का रंग एक जैसा क्यों नहीं होता ?

- हम पलक क्यों झपकाते हैं ?

- हमारे मुंह में लार कैसे आती है ?

- खाना खाने के बाद हमे नींद क्यो आने लगती है?

- आंखें अलग - अलग रंगों की पहचान कैसे करती हैं ? 

- गले के टांसिल ( Tonsils ) क्या काम करते हैं ? 

- कट जाने पर थोड़ी देर में खून बहना बंद क्यों हो जाता है ? 

- हमें जुकाम ( Common Cold ) क्यों हो जाता है ?

- मुंहासे ( Pimples ) क्यों निकलते हैं ?

- हमारा शरीर किससे बना है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 4 ) 

Post a Comment

Previous Post Next Post