एक संसेचित ( fertilized ) अंड कोशिका कैसे सम्पूर्ण शिशु बनती है ?
![]() |
fertilized egg, By - Nina Sesina |
एक संसेचित अंडा अथवा ज्यागोट ( zygote ) एक सूई की नोक के बराबर होता है । इसकी रचना स्त्री तथा पुरुष की यौन कोशिकाओं , डिम्ब तथा शुक्राणु के मिलन से होती है । यह मां के शरीर में गर्भाशय ( Uterus ) में रहता है ।
बनने के लगभग तुरंत बाद ही ज्यागोट का विभाजन होना शुरू हो जाता है और 30 घंटे से कम समय में ही दो ब्लास्टोमर्स नामक कोशिकाओं की रचना कर लेता है । ये दोनों ही कोशिकायें बिल्कुल एक - दूसरे जैसी होती हैं ।
बार - बार होने वाले कोशिका विभाजन से ब्लास्टोमर्स की संख्या तेजी से बढ़ती है , लेकिन ये सभी कोशिकायें आपस में मिलती - जुलती नहीं हैं । इनमें कुछ कोशिकायें मांसपेशियों की , कुछ अन्य हड्डियों की , कुछ स्नायुओं की , रक्त की व इसी तरह अलग - अलग होती हैं ।
संक्षेप में , मानव शरीर का निर्माण करने वाली विभिन्न प्रकार की सभी कोशिकायें गर्भाशय में मौजुद रहती हैं ।
![]() |
| Develop state of baby, by - lunar caustic |
संसेचित अंडे के विभाजन की शुरुआत के दो सप्ताह बाद नयी कोशिकायें शरीर के विशेष अंगों जैसे मस्तिष्क , दिल व फेफड़ों आदि की रचना प्रारम्भ करती हैं ।
लगभग 2 माह बाद विकसित होते हुये शिशु की आखें , कान , नाक व मुंह बन जाते हैं । इस समय तक उसके शरीर में नन्ही - नन्ही टांगें व बांहें भी होती हैं । उसका हृदय पूरा बन चुका होता है तथा उसमें धड़कन भी आ जाती है ।
हृदय शरीर में रक्त का वितरण भी करता है । लेकिन यह जान कर आश्चर्य होगा कि इस समय शरीर का आकार केवल एक इंच से भी कम और वजन केवल एक ग्राम होता है । अब इसका मुख्य काम केवल विकसित होना होता है । इस स्थिति में इसे ' भ्रूण ' कहते हैं ।
यह शिशु अगले सात महीनों तक मां के शरीर में विकसित होता रहता है । भ्रूण के बढ़ने की दर 1.5 मिमी. प्रतिदिन होती है । इस तरह वह तीसरे माह में अपना आकार दोगुना कर लेता है ।
पांचवें माह में इसकी लम्बाई पूर्ण विकसित बच्चे की लगभग आधी लम्बाई अर्थात 25 सेमी . ( 10 इंच ) हो जाती है ।
सातवें माह में शिशु का उस समय वजन बढ़ना शुरू होता है , जब पूरे शरीर में त्वचा के नीचे सामान्य श्वेत चर्बी जमा होना हो जाती है ।
इसके अतिरिक्त अंतिम कुछ सप्ताहों में विशेष किस्म की चर्बी जिसे भूरी चर्बी कहते हैं कंधों व ऊपरी शरीर के अन्य भागों में जमा होना प्रारम्भ होती है ।
नौवें माह के अंत तक ( सामान्य गर्भाधान काल ) भ्रूण का भार सम्भवतः 3 से 4 किग्रा . के बीच हो जाता है तथा वह लगभग 50 सेमी . ( 20 इंच ) लम्बा हो जाता है । इस तरह अंततः शिशु का जन्म होता है ।
List of General Knowledge ( GK ) ~


