बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?
![]() |
| How many days can be left without eating? |
जिस प्रकार जीवित प्राणियों के लिए हवा और पानी आवश्यक है , उसी प्रकार जीने के लिए भोजन भी जरूरी है । छोटे से छोटे कीड़ों से लेकर बड़े से बड़े जानवरों को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है ।
यहां तक कि पेड़ - पौधे भी बिना भोजन के अधिक दिन जीवित नहीं रह पाते । यदि एक दिन भी हमें भोजन न मिले तो हालत खराब हो जाती है । भोजन के द्वारा शरीर में तन्तुओं ( Tissues ) का निर्माण होता है । यह तो ठीक है कि भोजन हमारे लिए अत्यन्त आवश्यक है ,
लेकिन प्रश्न यह उठता है कि हम बिना भोजन के कितने दिन जीवित रह सकते हैं ?
कुछ जानवर तथा जीव ऐसे भी हैं , जो अपने शरीर में भोजन जमा कर लेते हैं और उसी के सहारे काफी दिनों तक गुजारा कर सकते हैं । यह देखा गया है कि जानवर जितना छोटा और फुर्तीला होता है , उतनी ही जल्दी वह अपने जमा किए भोजन के भण्डार को समाप्त कर देता है ।
कुत्ता अधिक से अधिक बीस दिन तक भोजन बिना जिन्दा रह सकता है । हां , खटमल एक ऐसा विचित्र जीव अवश्य है , जो बिना कुछ खाये पूरे एक साल जीवित रह सकता है ।
जहां तक मनुष्य का प्रश्न है , वह अपने शरीर में अधिक समय के लिए भोजन जमा नहीं कर सकता । मनुष्य को यदि एक समय खाना न मिले , तो उसकी हालत खराब हो जाती है ।
खून के बहाव को कायम रखने के लिए खाद्य - पदार्थों की आवश्यकता होती है । खून के सभी अवयवों एवम कोशिकाओं का भी निर्माण भोजन से ही होता है ।
खुन में जब इन तत्त्वों की कमी हो जाती है , तभी हमें भोजन की आवश्यकता होती हैं । हमारे पास कुछ ऐसे भी उदाहरण हैं , जिनके अनुसार लोग बहुत दिनों तक बिना भोजन के जीवित रहे हैं ।
स्कॉटलैंड के आन्गुस वैरविएरी जून 1965 से जुलाई 1966 तक यानी 382 दिनों तक बिना खाना खाये रहे । इस दरम्यान उन्होंने केवल काफी , चाय , पानी और सोडावाटर ही पिया ।
इसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका की एक महिला पानी व सोडावाटर के सहारे 102 दिन तक जीवित रहीं । न्यूजीलैंड की स्टीफन टेलर सन् 1970 में प्रतिदिन एक गिलास पानी पीकर 40 दिन तक जीवित रहे ।
ये कुछ असामान्य उदाहरण हैं । ऐसे लोग कुछ विलक्षण शक्ति वाले होते हैं । सामान्य व्यक्ति बिना भोजन के अधिक से अधिक एक सप्ताह तक जीवित रह सकता है ।
लगातार काम करते रहने के लिए ऊर्जा भी भोजन से ही प्राप्त होती है । काम करने से जो शरीर की कोशिकाएं नष्ट होती रहती हैं , उनका निर्माण भी भोजन द्वारा ही होता है ।
शारीरिक वृद्धि और विकास की क्रिया भी भोजन द्वारा ही सम्भव हो पाती है । अतः शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए भोजन अत्यन्त आवश्यक है ।
List of General Knowledge ( GK ) ~
- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?
- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?
- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ?
- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?
- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?
- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?
- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?
- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?
- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ?
और भी जाने ~
