सम्मोहन क्या है ? What is hypnosis?

सम्मोहन क्या है ? 

सम्मोहन क्या है ? What is hypnosis?
What is hypnosis? BY - master hypnosis


सम्मोहन एक ऐसा विज्ञान है , जिसके द्वारा किसी भी व्यक्ति की मानसिक स्थिति को इस प्रकार परिवर्तित कर दिया जाता है कि वह सम्मोहन कर्ता के सुझावों के अनुसार काम करने लगता है । 

सम्मोहन शक्ति का प्रयोग लोग प्राचीन काल से ही करते आये हैं । पहले लोग इसे रहस्य , जादू या चमत्कार दिखाने के लिए प्रयोग में लाते थे , लेकिन आज इसका अध्ययन वैज्ञानिक ढंग से किया जाने लगा है । 

इसकी शुरुआत वियना के एक डाक्टर फ्रैंज एक मेस्मर ( Franz A. Mesmer ) ने की थी । उन दिनों डाक्टर मेस्मर के नाम पर सम्मोहन को मेस्मेरिज्म ( Mesmerism ) कहा जाता था । 

सम्मोहन ( Hypnotism ) शब्द का प्रयोग सबसे पहले सन् 1840 में स्काटलैंड के एक सर्जन जेम्स ब्रेड ( James Braid ) ने किया था । इस शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के ' हिपनोस ' शब्द से हुई है , जिसका अर्थ है सुप्तावस्था या मोह - निद्रा । 

वास्तव में सम्मोहित व्यक्ति बहुत हद तक ऐसा ही दिखता है जैसा नींद में ऊंघने ( Go off ) वाला व्यक्ति । उसका मस्तिष्क इस प्रकार से बदल जाता है कि वह किसी भी काम को कहने के अनुसार करने लगता है । 

सम्मोहन शक्ति का प्रयोग उसी व्यक्ति पर किया जाता है , जो इसे पूर्ण सहमति और सहयोग से करना चाहता है । किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छाओं के विरुद्ध सम्मोहित नहीं किया जा सकता । 

सम्मोहन क्या है ? What is hypnosis?

जिस व्यक्ति को सम्मोहित करना होता है , उसे सम्मोहक एक अंधेरे कमरे में बिठाता है । सम्मोहक अपने रोगी से बड़े शांत स्वर में बार - बार ढील देने और आराम से बैठने के लिए कहता है , फिर उससे किसी वस्तु पर ध्यानमग्न होकर दृष्टि केन्द्रित करने के लिए कहा जाता है । 

जब वह वस्तु को काफी देर तक देखता रहता है , तो उसकी आंखें थकने लगती हैं । ऐसी स्थिति आने पर उससे आंखें बंद करने को कहा जाता है । इस समय वह व्यक्ति सोने जैसी अवस्था में आ जाता है । 

अब सम्मोहक उस व्यक्ति को अपने सुझाव और आदेश देना शुरू करता है । इस अवस्था में वह व्यक्ति सम्मोहित हो जाता है और वे सभी काम करने लगता है , जो सम्मोहक उससे करने के लिए कहता है ।

सम्मोहन क्रिया के द्वारा आदमी को ऐसा महसुस कराया जा सकता है , जैसे वह अंधा , बहरा व गूंगा है । इसके द्वारा व्यक्ति को कंपकंपाहट महसुस कराई जा सकती है । सम्मोहन द्वारा आदमी को डराया जा सकता है । 

यहां तक कि सम्मोहित व्यक्ति से ऐसे कार्य कराए जा सकते हैं , जिन्हें वह सामान्य स्थिति में कभी नहीं करेगा । जब व्यक्ति सम्मोहन के प्रभाव से सामान्य अवस्था में आता है , तो वह अपनी कही हुई बातें और किए हए कामों को बिल्कल भूल जाता है ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post