नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ? What happens in our body during sleep?

 नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ? 

What happens in our body during sleep?


जिस प्रकार जीवित रहने के लिए हवा , पानी और भोजन जरूरी है , उसी प्रकार नींद भी बहुत जरूरी है । सारे दिन काम करने से हमारा मन और शरीर थक जाता है । 
थके हुए अंगों को ताजगी और शक्ति प्रदान करने के लिए हमें नींद की जरूरत होती है । सोते समय हमारी मांस - पेशियां विश्राम अवस्था में आ जाती हैं , जिससे उनका तनाव कम हो जाता है और वे पुनः काम करने योग्य हो जाती हैं । 

क्या तुम जानते हो कि हमें नींद कैसे आती है और नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या होता है ? 

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार हमारे मस्तिष्क में एक बहुत ही जटिल क्षेत्र है , जिसे हम ' निद्रा - केन्द्र ' कहते हैं । खून में मिला हुआ कैल्शियम इस निद्रा - केन्द्र को नियंत्रित करता है । 

जब कैल्शियम की एक निश्चित मात्रा रक्त द्वारा निद्रा - केन्द्र तक पहुंचा दी जाती है , तो हमें नींद आ जाती है । कुछ जानवरों पर प्रयोग करके देखा गया है कि यदि इन्जेक्शन द्वारा निद्रा - केन्द्र तक कैल्शियम भेज दिया जाए तो वह जानवर निद्रा अवस्था को प्राप्त कर लेता है । 

नींद की स्थिति में निद्रा - केन्द्र मस्तिष्क से आने वाली नसों का संबंध शरीर के शेष अंगों से खत्म कर देता है , जिससे हमारी इच्छा - शक्ति और चेतना अस्थाई तौर पर समाप्त हो जाती है । 

सोते समय हमारा शरीर अनेक हरकतें करता है । हम नींद में कई बार करवट बदलते हैं । एक आदमी औसतन एक रात में 20 से 40 बार हरकत करता है । हमारा रक्त - संचार जारी रहता है । हृदय की धड़कन - गति कुछ धीमी पड़ जाती है । किन्तु पाचन - संस्थान अपनी सामान्य स्थिति में होता है । 

यकृत और गुर्दे अपना काम करते रहते हैं । नींद की अवस्था में आवाज़ , प्रकाश , गर्मी और गंध आदि की प्रतिक्रिया हर सोने वाले आदमी पर एक सी होती है । नींद की अवस्था में हमारे शरीर का तापमान भी लगभग एक डिग्री कम हो जाता है ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post