भावनायें क्या है ? What are the feelings?

 भावनायें क्या है ? 

भावनायें क्या है ? What are the feelings?

मस्तिष्क की कुछ विचारों अथवा किसी उद्दीपक(Stirring) के प्रति प्रतिक्रिया स्वरूप बनी उत्तेजक स्थिति को भावना के रूप में वर्णित किया जा सकता है । ये भावनाएं सकारात्मक होने के साथ - साथ नकारात्मक भी हो सकती हैं । 

सकारात्मक भावनाएं वे होती हैं जो किसी व्यक्ति को प्रसन्न बनाती हैं । सकारात्मक भावनाओं के कुछ उदाहरण हैं - प्रेम , प्रसन्नता , आल्हाद और गर्व । 

नकारात्मक भावनाएं मनुष्य को अप्रसन्न बनाती हैं । क्रोध , भय , दुख , घृणा , निराशा तथा पीड़ा नकारात्मक भावनाओं की मिसालें हैं ।

कई डाक्टरों का विश्वास है कि नवजात शिशुओं में कोई भावना नहीं होती । वे अपने परिवेश के माध्यम से उसी तरह सीखते हैं, जैसे वे चलना व बातचीत करना सीखते हैं । 

उदाहरण के लिये , एक छोटा बच्चा गुर्राते हुये कुत्ते अथवा सांप से उस समय तक नहीं डरता जब तक कुत्ता या सांप बच्चे को काट न ले । काटे जाने के बाद ही बच्चा उनसे डरना शुरू करेगा और भविष्य में उनसे बचने की कोशिश करेगा । 

भावनायें शरीर में कई रासायनिक परिवर्तनों का कारण बनती हैं जो शरीर के प्रतिरक्षात्मक संस्थान का एक अंग है । उदाहरणार्थ - अगर कोई व्यक्ति खतरनाक परिस्थिति में फंस जाय तो उसकी अधिवृक्क ग्रंथि ( adrenal gland ) उसके रक्त प्रवाह में एर्डेनलिन नामक हारमोन भेजती है । 

जैसे - जैसे रक्त आगे बढ़ता है , एर्डेनलिन दिल को और तेजी से धड़काती है जिससे व्यक्ति की मांसपेशियों और मस्तिष्क को और भी ज्यादा रक्त मिलता है । उसी समय व्यक्ति के रक्त में अधिक शर्करा का प्रवेश होता है जो उसके शरीर को कठिन परिस्थिति से निबटने के लिये अतिरिक्त ऊर्जा देती है ।

भावनात्मक गड़बड़ियां कई विभिन्न शारीरिक बीमारियों को जन्म दे सकती हैं । इनमें दमा ( asthma ) , पेट का अल्सर , गठिया का संधिशोथ ( rheumatoid arthritis ) , ( अस्थि संधियों की अनम्यता ) तथा हायपरटेंशन ( hypertension ) शामिल हैं । हिस्टीरिया ( hysteria ) भी भावनात्मक गड़बड़ी का परिणाम है । 

इस रोग में मरीज शरीर के किसी भाग को पक्षाघात ग्रस्त महसूस करता है जबकि वह अंग वास्तव में लकवाग्रस्त नहीं होता । मांसपेशियां तथा स्नायु सामान्यतः काम करने में सक्षम रहती हैं लेकिन मानसिक गड़बड़ी उन्हें ऐसा करने से रोकती है । चिकित्सकों ने पता लगाया है कि इस तरह के रोग चिकित्सकीय तथा मानसिक दोनों तरह के इलाज करने से ठोक होते हैं ।


 List of General Knowledge ( GK ) ~


























 



और भी जाने ~



Post a Comment

Previous Post Next Post