लोग बेहोश क्यों होते हैं ?
![]() |
| Why do people faint? |
कई बार हम अपने जीवन में देखते हैं कि कुछ लोग कोई दुःखद समाचार सुनकर या किसी चीज़ से अचानक डरकर बेहोश हो जाते हैं । उनका शरीर पसीने से लथपथ हो जाता है और ठण्डा पड़ जाता है । चेहरे पर पीलापन आ जाता है । शरीर की चेतनता कम हो जाती है ।
बेहोशी केवल दुःखद समाचार या भय से ही पैदा नहीं होती , बल्कि और भी कई कारणों से पैदा हो सकती है । बंद कमरों में रहने वाले लोग , जहां शुद्ध वायु बहुत कम मात्रा में मिलती है , भी बेहोश हो जाते हैं ।
तेज भूख और अधिक थकान भी कभी - कभी बेहोशी का कारण बन जाती है । किसी प्रकार का तेज दर्द और भावनात्मक धक्का लगने पर भी बेहोशी आ जाती है । सर पर चोट लगने से भी अचेतनता पैदा हो जाती है ।
अब प्रश्न उठता है कि लोग बेहोश क्यों हो जाते हैं ?
बेहोशी का कारण जानने के लिए सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि चेतनता क्या है ?
सामान्य रूप से कार्य करने के लिए यह आवश्यक है कि मस्तिष्क में रक्त का संचार उचित प्रकार से होता रहे । जब तक हमारे मस्तिष्क में खून की उचित मात्रा पहुंचती रहती है , तब तक हमारी सभी क्रियाएं सामान्य होती रहती हैं । मस्तिष्क के सामान्य रूप से कार्य करने को ही चेतनता कहते हैं ।
यदि मस्तिष्क में रक्त पहुंचने में कोई बाधा आ जाए तो सामान्य क्रियाओं में अन्तर आ जाता है । बेहोशी का कारण चाहे कोई भी हो , लेकिन जब मस्तिष्क में खून उचित मात्रा में नहीं पहुंचेगा तो मनुष्य बेहोशी की अवस्था में आ जायेगा।
अतः मस्तिष्क के अंदर रक्त का अभाव होना ही बेहोशी का कारण है । बेहोशी की अवस्था को कुछ तरीकों द्वारा आने से रोका जा सकता है । यदि कोई व्यक्ति यह महसूस करे कि वह बेहोश होने जा रहा है , तो उसे तुरन्त ही नीचे लेट जाना चाहिए ।
इन दोनों ही तरीकों में रक्त का प्रवाह मस्तिष्क की ओर बढ़ जाता है और जैसे ही मस्तिष्क में रक्त की उचित मात्रा पहुंच जाती है , बेहोशी आने से रुक जाती है ।
यदि कोई मनुष्य बेहोश हो गया हो , तो उसे तुरंत ही लिटा देना चाहिए और उसके कपड़े ढीले कर देने चाहिए । सिर को नीचे कर देना चाहिए और टांगों को थोड़ा ऊपर उठा देना चाहिए । ऐसा करने से मस्तिष्क की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ जाएगा और मनुष्य चेतन अवस्था में आ जाएगा ।
जब आदमी चेतन अवस्था में आ जाए तो उसे चाय या काफी पिलानी चाहिए । सिर पर चोट लगने या लू लगने से पैदा हुई बेहोशी की स्थितियों में तुरंत ही डाक्टर की सहायता लेनी चाहिए ।
List of General Knowledge ( GK ) ~
- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?
- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?
- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ?
- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?
- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?
- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?
- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?
- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?
- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ?
और भी जाने ~

