लोग बौने क्यों होते हैं ? Why are people dwarfs?

 लोग बौने क्यों होते हैं ?

Why are people dwarfs?


हम अपने जीवन में तरह तरह के लोग देखते हैं । कुछ लोग बहुत लम्बे होते हैं , तो कुछ बहुत ही छोटे । आमतौर पर मध्यम कद के लोग अधिक देखने को मिलते हैं । कभी - कभी तो ऐसे लोग भी दिखाई देते हैं , जिनका कद इतना छोटा होता है कि उन्हें देखकर हमें हंसी आ जाती है । 

सर्कस में हंसाने वाले जोकर बौने ही होते हैं । इंगलैंड में टॉम थम्ब ( Tom Thumb ) नाम का एक ऐसा बौना था , जिसकी लम्बाई केवल तीन फुट चार इंच थी । उसका वजन 25 वर्ष की आयु में लगभग साढ़े ग्यारह किग्रा. था । 

क्या तुम जानते हो कि लोगों की लम्बाई कम क्यों रह जाती है ? 

मनुष्य की लम्बाई में वृद्धि कई बातों पर निर्भर करती है । सामान्य रूप से मनुष्य की लम्बाई वंशानुगत गुणों के कारण होती है । जिस व्यक्ति के मां - बाप लम्बे होंगे , वह व्यक्ति भी लम्बा ही होगा । छोटे कद के मां - बाप के बच्चे भी छोटे ही कद के होते हैं । बौनेपन का दूसरा कारण बीमारी भी हो सकती है । 

Pituitary gland, by - OpenStax College

कुछ बीमारियां ऐसी होती है , जो लम्बाई में वृद्धि को रोक देती हैं । बौनापन पिट्यूटरी ग्लैण्ड Pituitary gland )  में हार्मोनों की कमी के कारण भी हो सकता है । 

बहुत से बच्चे बचपन में तो तेजी से बढ़ते हैं , लेकिन फिर उनका बढ़ना अचानक रुक जाता है । उनका बौनापन हार्मोनों की कमी के कारण होता है । इस प्रकार के बौनेपन को हार्मोनों के इन्जेक्शन देकर दूर किया जा सकता है । 

कुछ जातियां ऐसी होती हैं , जिनमें लोग आमतौर पर लम्बे होते हैं और कुछ जातियां ऐसी भी होती हैं , जिनके लोग छोटे कद के होते हैं । अफ्रीका में वातूसी ( Watusi ) और मासी ( Masai ) नामक जातियां ऐसी हैं , जिनमें लोग सात फुट तक लम्बे होते हैं । 

इसके विपरीत अफ्रीका में पिगमी जाति के लोगों की लम्बाई केवल साढ़े चार फुट होती है । कुछ बौने लोग ऐसे भी होते हैं , जिनका सिर और धड़ तो सामान्य आकार का होता है , लेकिन उनकी टांगें और बाहें छोटी होती हैं । ऐसा प्रायः हड्डियों की एक बीमारी के कारण होता है ।


List of General Knowledge ( GK ) ~

- आदमी बूढ़ा क्यों होता है ? 

- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?

- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?

- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ? 

- विषाणु ( Virus ) क्या हैं ? 

- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?

- मलेरिया कैसे होता है ?

- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?

- लोग गंजे क्यों होते हैं ? 

- सीखना व याद करना क्या है ?

- लोग बौने क्यों होते हैं ?

- लोग बेहोश क्यों होते हैं ?

- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?

- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?

- सम्मोहन क्या है ? 

- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ? 

- प्लास्टिक सर्जरी क्या है ? 

- जीभ स्वाद कैसे बताती है ?


और भी जाने ~

Human - Body ( Chapter ~ 1 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 2 ) 

Human - Body ( Chapter ~ 3 )  

Post a Comment

Previous Post Next Post