इस पोस्ट में बात करने वाले हैं cetirizine और levocetirizine के बेसिक अंतर के बारे में दोस्तों आप सभी यह तो जानते हैं कि cetirizine और levocetirizine टेबलेट्स का उपयोग हम एलर्जी रिएक्शन को कम करने के लिए करते हैं, लेकिन फिर भी बहुत से डॉक्टर cetirizine की जगह levocetirizine का ही उपयोग करते हैं? और कई ऐसे भी डॉक्टर है जो cetirizine का ही उपयोग करते हैं?
आज हम इन्हीं सब विषयों पर चर्चा करेंगे कि कहां cetirizine का उपयोग किया जाता है? कहां levocetirizine का उपयोग किया जाता है?
अगर हम इन दोनों मेडिसिंस को इनको स्ट्रक्चर वाइस देखें तो इनमें कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिलता है यह इसलिए क्योंकि cetirizine को ही मॉडिफिकेशन करके levocetirizine का निर्माण किया गया है,
![]() |
| cetirizine and levocetirizine |
यह मॉडिफिकेशन इसलिए भी जरूरी था क्योंकि केवल cetirizine लेने से बहुत से व्यक्तियों में कुछ निगेटिव असर देखने को मिलते हैं जैसे ज्यादा नींद आना, उबासी आना, कमजोरी, थकावट इत्यादि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं,
लेकिन जब cetirizine मॉडिफाई करके levocetirizine को बनाया गया तो इसमें यह नकारात्मक प्रभाव कम देखने को मिले, यहां इसका मतलब यह नहीं है कि आपको levocetirizine का उपयोग करने के बाद यह सभी नकारात्मक प्रभाव नहीं होंगे!! होंगे.. पर cetirizine के मुकाबले कम होंगे, इसके अलावा levocetirizine का उपयोग प्रेगनेंसी के दौरान भी से सेफ माना जाता है,
जैसे कि आपको हमने पहले ही बता चुका है कि cetirizine और levocetirizine का उपयोग एलर्जी रिएक्शन में किया जाता है लेकिन हम सिर्फ और सिर्फ levocetirizine की बात करें तो वह कुछ विशेष परिस्थितियों में बेहतर रिजल्ट देते हैं जैसे एलर्जी राइनाइटिस, आर्टकेरिया या अस्थमा जैसी बीमारियों में यह बेहतर काम करते हैं,
इसके अलावा अगर हम cetirizine की half-life की बात करें तो यह 10 घंटे की होती है जबकि levocetirizine की half-life 8 घंटे की होती है, इन सबके अलावा भी एक और अंतर होता है यह है कि cetirizine हमेशा हाइड्रोक्लोराइड फॉर्म में आता है जबकि levocetirizine डाई-र्हाइड्रोक्लोराइड फॉर्म में आता है
अब अगर हम इनके डोसेस की बात करें तो levocetirizine 2.5m.g cetirizine 5mg के बराबर होता है, इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई व्यक्ति cetirizine का उपयोग कर रहा है और वह उसे levocetirizine के साथ बदलना चाहता है तो उसे cetirizine के मुकाबले levocetirizine की आधी डोज़ की ही आवश्यकता होगी ।
किसी सामान्य व्यक्ति के लिए levocetirizine की प्रतिदिन की डोसेस की बात करें तो 2.5mg - 5mg होती है जबकि cetirizine की 5mg -10mg होती है ।

