आदमी बूढ़ा क्यों होता है ?
![]() |
| Why does a man get old? |
संसार में हर आदमी अधिक से अधिक समय तक जीवित रहना चाहता है , साथ ही साथ वह यह भी चाहता है कि वह बूढ़ा न हो , पर उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती । मानव शरीर में होने वाली जैविक प्रक्रियाओं ( Biological Processes ) का मंद पड़ जाना ही वृद्धावस्था कहलाता है ।
जब बच्चा पैदा होता है तो उसके शरीर में सभी अंग नए होते हैं । सभी जैविक प्रक्रियाएं ( Biological Actions ) तेजी के साथ चलती होती हैं । जैसे - जैसे उम्र बढ़ती है , मनुष्य में जीव - वैज्ञानिक परिवर्तन ( Biological Changes ) होते जाते हैं । इन परिवर्तनों को रोका नहीं जा सकता । इन्हीं जीव - वैज्ञानिक परिवर्तनों के कारण उम्र के बढ़ने पर बहुत सी शारीरिक क्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं , जिनके फलस्वरूप हमें बुढ़ापा आ जाता है ।
तुम जानते हो कि बुढ़ापे में क्या - क्या परिवर्तन आते हैं ?
प्रौढ़ावस्था ( Adult age ) में उम्र के अनुसार शरीर के सभी कार्य व क्रियाएं धीमी होने लगती हैं , जिनके कारण मनुष्य की शक्ति ( Vitality ) व संवेदनशीलता ( Sensitivity ) कम हो जाती है ।
शारीरिक क्रियाओं के मंद होने के कारण मनुष्य का भार भी घटने लगता है । दृष्टि भी कमजोर होने लगती है और उसके बाल सफेद होने लगते हैं । ये सब परिवर्तन बुढ़ापे के लक्षण हैं ।
![]() |
| Aging effect on cells. |
बुढ़ापे में शरीर की सभी कोशिकाओं ( Cells ) और ऊतकों में परिवर्तन आना शुरू हो जाता है । गुर्दे ( Kidney ) , यकृत ( Liver ) , प्लीहा ( Spleen ) और अंताशय ( Intestine ) की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं ।
शरीर की रक्त - शिराएं पुरानी और कठोर पड़ जाती हैं , जो खून और अन्य पोषक तत्त्वों को शरीर के सभी हिस्सों में तेज़ी से नहीं पहुंचा पातीं । इन सबका परिणाम यह होता है कि बुढ़ापा बढ़ता ही जाता है ।
ज्यों - ज्यों और उम्र बढ़ती है त्यों - त्यों आंख , कान , त्वचा , दांत आदि में कमजोरी बढ़ती जाती है । पाचन - शक्ति धीमी हो जाती है । रक्त- प्रवाह अनियमित हो जाता है । अन्त में नतीजा यह होता है कि बुढ़ापे से गुजरता हुआ मनुष्य मृत्यु को प्राप्त हो जाता है ।
अलग - अलग आदमियों के बूढ़े होने की शुरुआत अलग - अलग आयु में हो सकती है , लेकिन बुढ़ापा आता सभी को है । यह एक निश्चित , जैविक परिवर्तन है , जिसे रोका नहीं जा सकता । हां , इतना अवश्य है कि पौष्टिक भोजन , शुद्ध वातावरण और उचित व्यायाम के द्वारा बुढ़ापे को जल्दी आने से रोका जा सकता है।
List of General Knowledge ( GK ) ~
- ऐन्टीबायोटिक्स ( Antibiotics ) क्या हैं ?
- विटामिन हमारे लिए क्यों जरूरी हैं ?
- फफूंदी ( Fungus ) क्या होती है ?
- क्या पृथ्वी पर दैत्याकार मनुष्य भी रहते हैं ?
- आक्सीजन गैस हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?
- गर्म चीजों के छूने से जलन क्यों हो जाती है ?
- नींद में हमारे शरीर में क्या होता है ?
- बिना खाये कितने दिन रहा जा सकता है ?
- व्यक्ति की याददाश्त क्यों चली जाती है ?
और भी जाने ~

