हारिद्रक ज्वर / यलो - फीवर [ Yellow Fever ]
![]() |
| हारिद्रक ज्वर / यलो - फीवर [ Yellow Fever ] |
परिचय-
यह एक संक्रामक रोग है जिसमें रोगी का शरीर ज्वर के साथ कामला ( jaundice ) होने से पीला हो जाता है । रोग प्रायः घातक होता है ।
- यह अमेरिका तथा अफ्रीका के उष्ण कटिबन्धों में अधिक पाया जाता है । भारत में अभी इसका प्रसार नहीं ।
रोग के कारण -
एक वायरस के द्वारा ।
- यह भी एक मच्छर के द्वारा ही आदमी में प्रवेश करता है ।
रोग के लक्षण -
तीव्र ज्वर ( High Fever ) ।
- तीव्र वृक्कशोथ ( Acute Nephritis )
- आमाशय , त्वचा , आन्त्र से रक्त स्राव एवं कामला के लक्षण ।
नोट - इसमें बुखार उतर कर पुनः चढ़ने लगता है । यह अवस्था 2-3 दिन तक बनी रहती है ।
• पीत ज्वर की औषधि चिकित्सा ~
- कोई विशिष्ट चिकित्सा नहीं ।
- लक्षणों के अनुसार इसमें विषम ज्वर ( Malaria ) की चिकित्सा करें ।
- मूत्रल औषधियाँ ( वह सभी पदार्थ जो मूत्र के अधिक निर्माण में सहायक होता है ) लाभकारी ।
