कुअवशोषण संलक्षण ( मैलएब्सॉर्पशन सिण्ड्रोम ) [ Malabsorption Syndromes ]
![]() |
| कुअवशोषण संलक्षण ( मैलएब्सॉर्पशन सिण्ड्रोम ) [ Malabsorption Syndromes ] |
पर्याय -
कुछ पदार्थों को अवशोषित करने में छोटी आंत की असमर्थ हो जाती है और यही से यह रोग उतपन्न होता ।
किसी आवश्यक कारक के बिना भी न्यूनताजन्य( minimalistic ) रोग का यह कारण हो सकता है ।
परिचय -
प्रधान कारण -
1. पाचन सम्बन्धी विकार -
●आमाशय के शल्यकर्म( opration ) के बाद ।
●अग्न्याशय रोग ।
●पित्त अवरोध ( Riliary Obstruc tion ) ।
●यकृत विकार आदि ।
2. पाचित पदार्थों के आचूषण( suction ) में बाधा -
●आन्त्र की श्लेष्मिक कला की खराबियाँ ( Mucosal Abnorma lity ) ।
नोट - जैसा कि टी.बी. ' तथा ' संग्रहणी ' में देखा जाता है ।
आचूषण में बाधा निम्न अवस्थाओं में भी पहुंचती है -
●जियार्डिया ,
●हुकवर्स ,
●औषधियों में 'पास' ( PAS ) ,
●रेचन द्रव्य ( Purgatives ) एवं सन्धि शोथ ,
●एवम् रेडिएशन आदि से ,
प्रधान लक्षण - पाचित पदार्थों के शरीर के जरूरी अंशों का आहार नली द्वारा भली प्रकार आचूषण न होने के परिणामस्वरूप कई प्रकार के लक्षण उत्पन्न होते हैं ।
1. वसा ( Fats ) के आचूषित( suction ) न होने से -
■आन्त्र के द्वारा कुअवशोषण( पोषक तत्वों का अवशोषण न करना ) के कारण मल में वसा की अत्यधिक उपस्थिति ( Staatorrhoea ) ।
■शरीर भार में कमी ।
2. कार्बोहाइड्रेट्स के आचूषित न होने से -
■अफारा( गैस ) ,
■अग्निमांद्य ,
3. फोलिक एसिड के आचूषित न होने से -
■मेक्रोसाइटिक अनीमिया ।
■जिह्वा शोथ ।
4. विटामिन बी-12 की कमी से -
■मेक्रोसाइटिक अनीमिया ।
■मानसिक एवं तंत्रिका तंत्र विकार ।
5. बी कम्पलेक्स के आचूषित न होने से -
■मुख पाक ( Angular Stomatitis ) ।
■त्वक शोथ ।
■बहुतंत्रिका शोथ ( Polyneuritis ) ।
6. विटामिन ' सी ' के आचूषित न होने से -
■रक्तस्राव की प्रवृत्ति ।
7. विटामिन ' ए ' के अभाव में -
■त्वक विकार ( Skin Disease ) ।
■जीराफ्थैलमिआ - शुष्काक्षि पाक ।
8. विटामिन ' डी ' एवं कैल्शियम की कमी से -
■टिटेनी ,
■अस्थि मृदुता ( Oesteomalacia )
9. विटामिन ' के ' के आचूषित न होने से -
■रक्तस्राव ,
■रक्तचिन्तता ( Purpura ) ।
10. लौह के आचूषित न होने से -
■पेशी दुर्बलता । एवं उद्वेष्ट ( ऐठन, Cramps ) ।
11. पोटेशियम की कमी से -
■शिथिलता ( Flaccidity ) ,
■अतालता ( Arrhthmia ) ।
12. मैगनेशियम के आचूषित न होने -
■पेशी दुर्बलता ।
जब उपरोक्त पदार्थों का आहार पथ द्वारा भली प्रकार आचूषण नहीं हो पाता है , तो शरीर में इनका अभाव हो जाता है , जिससे अनेक प्रकार के शरीर में बीमारी के लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं ।
■शरीर भार में कमी ,
■बलक्षय
■स्वास्थ्य का धीरे - धीरे गिर जाना ,
■बच्चों में वृद्धि का रुक जाना आदि प्रमुख है ,
■■पेट में अफारा रहता है , एवं मल वसायुक्त होता है । दुर्गन्ध युक्त पीले , पतले दस्त आते हैं । जो पानी में तैर आते हैं । मलपात्र आसानी से साफ नहीं होता है ।
याद रखिये -
■फोलिक एसिड और लौह की कमी से - रक्त न्यूनता ( Anaemia ) ।
■विटामिन्स की कमी से - बाल गिरने लगते हैं , उनमें पुनः उगने की क्षमता रहती है।
■■अंगुलियों के मुद्गरण ( Clubbing ) अर्थात हाथ - पाँव की उंगलियों के पोरों का चौड़ा एवं मोटा हो जाना है ।
■रक्त दाब ( B.P. ) कम हो जाता है और सम्भव है कि अल्प , अल्बूमिन रक्तता ( Hypoalbuminaria ) से सूजन हो जाय ।
चिकित्सा -
संदिग्धावस्था में सही - सही रोग निर्णय होने तक निम्नलिखित उपचार प्रारम्भ किये सकते हैं -
◆शरीर में ' तरल ' एवं ' इलेक्ट्रोलाइट्स ' की कमी को दूर करने के लिये शिरामार्ग से ( I / V ) तरलाधान ( Infusion ) ।◆दीर्घकालीन अवस्थाओं में रक्त में कैल्शियम की कमी ( Hypocal . caemia ) होने पर - कैल्शियम ग्लोकोनेट , कैल्शियम लैक्टेट ओरली( मुख द्वारा ) !
◆टिटेनी नामक विकार हो तो - विटामिन डी तथा शिरामार्ग से कैल्शियम ग्लुकोनेट (C) 100 % का प्रयोग आवश्यक होता है ।
◆रक्तस्राव की प्रवृत्ति में - विटामिन ' के ' का उपयोग ।
◆जिह्वा शोथ ( Glossitis ) , होंठ का फटना एवं त्वचा में सल्वेट पड़ना ( Crazy Paving ) आदि लक्षण होने पर विटामिन ' बी कम्पलेक्स ' से लाभ होता है । -
◆रक्त न्यूनता के लिये - ' लौह एवं फोलिक एसिड युक्त इन्जेक्शन लगावें ।
विशिष्ट उपचार के लिये , उपरोक्त उपायों से लाभ न मिलने पर - ग्लूटीन ( गेहूँ का स्निग्ध भाग ) रहित आहार दें । प्रोटीन प्रधान पर वसारहित भोजन विशेष रूप से लाभकर होता है ।
◆◆कुछ रोगियों में कार्टिकोस्टेराइड्स ' से आश्चर्यजनक लाभ मिलता है ।
याद रखिये -
■ कभी - कभी ऑपरेशन कर आँत के पीड़ित भाग को निकालना पड़ता है ।
■कई बार , कई रोगियों में एण्टीबायोटिक्स विशेषकर टैरामाइसीन एवं सल्फामेथोक्साजोल ( Sulphamethoxazole ) उपयोगी पाये गये हैं ।
पाचन संबंधित अन्य और रोगों को जाने -
![कुअवशोषण संलक्षण ( मैलएब्सॉर्पशन सिण्ड्रोम ) [ Malabsorption Syndromes ] कुअवशोषण संलक्षण ( मैलएब्सॉर्पशन सिण्ड्रोम ) [ Malabsorption Syndromes ]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiaQ_0gaA_OEIrIYB83QwthQ57z4fXHVEeLNxV7owbG9iiPJ67EAq9aQt6s_gGv8KFWYx47obJuScgnEis5pd-ze14kuEMXgckfDsprmRE5h_GPAyJFJ3amqn4KFLP6_rhAMP89JXET9WMV/w640-h474/DH_small_intestine.jpg)




























































